'ये लोकतंत्र की हत्या है...', चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर बिफरे CJI, दिया यह निर्देश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर विवाद में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सख्त टिप्पणी आई है. कोर्ट ने कहा कि चुनाव अधिकारी स्पष्ट रूप से मतपत्रों को विकृत कर रहे थे. कोर्ट ने मतपत्रों को विकृत करने का वीडियो देखा, कहा कि वह चुनाव अधिकारी के व्यवहार से हैरान है.
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से मतपत्र, वीडियोग्राफी और अन्य सामग्री सहित चुनाव प्रक्रिया के पूरे रिकॉर्ड को संरक्षित करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि चंडीगढ़ निगम की आगामी बैठक को सुनवाई की अगली तारीख तक के लिए टाल दिया जाए. वहीं चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर बोले सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि यह लोकतंत्र की हत्या है.
Chandigarh mayoral polls: Supreme Court slams Returning Officer who held the Chandigarh Mayor elections and says it is obvious that Returning Officer has defaced the ballot papers.
Supreme Court says, "Is this the way he conducts the elections? This is a mockery of democracy.…
— ANI (@ANI) February 5, 2024
जारी है आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन
इधर, चंडीगढ़ महापौर चुनाव में कथित धांधली के विरोध में बीजेपी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. विरोध कर आप कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ भी बहस की. बता दें, कथित रूप में चुनाव में धांधली के आरोप में आम कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं पुलिस ने एक पार्षद समेत पांच आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मौके से हटा दिया. इसके बाद पुलिस ने धरने पर बैठे सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
AAP कर रही है कार्रवाई की मांग
इससे पहले नगर निगम कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ सह-प्रभारी सन्नी अहलूवालिया की अगुवाई में आप पार्षदों ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आप कार्यकर्ताओं ने महापौर के चुनाव के दौरान मतपत्रों में कथित छेड़छाड़ करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके बाद उनकी पुलिस से बहस हो गई.
बीजेपी ने जीता मेयर चुनाव
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस और आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी. बीजेपी के मनोज सोनकर ने महापौर पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को हरा दिया था. कुलदीप कुमार को चुनाव में 12 वोट मिले थे, जबकि मनोज सोनकर को 16 वोट मिले थे. चुनाव में आठ वोट अवैध घोषित कर दिए गए थे. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: सप्ताह में एक दिन बीमार पत्नी से मिल पाएंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने दी इजाजत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










