ePaper

Election Results: सबसे पहले यहां देख सकते हैं विधानसभा चुनावों के परिणाम, ये है डायरेक्ट लिंक

Updated at : 17 Feb 2024 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
Election Results: सबसे पहले यहां देख सकते हैं विधानसभा चुनावों के परिणाम, ये है डायरेक्ट लिंक

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. अगर आप भी सबसे पहले और सबसे विश्वसनीय चुनाव परिणाम जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. जानें कहां और कैसे देख सकते हैं चुनाव परिणाम.

विज्ञापन

Election Results: लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है चुनाव. मतगणना उसका सबसे अहम भाग है. मतगणना से ही तय होता है कि लोगों ने किस पार्टी को सरकार बनाने का मैंडेट दिया है. यानी किस पार्टी को सरकार बनाने का अधिकार दिया है. इसलिए चुनाव के बाद हर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों को भी इस बात का इंतजार रहता है कि चुनाव के नतीजे किसके पक्ष में होंगे. कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के परिणाम का अगर आप भी इंतजार कर रहे हैं, तो सबसे पहले और सबसे विश्वसनीय सूचना आपको कहां मिलेगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनावों और नगालैंड की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना रविवार (3 दिसंबर) को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी. इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गिनती शुरू होगी. हर राउंड की मतगणना के बाद ऑनलाइन रिजल्ट जारी किए जाएंगे. इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वेब आधारित इनेबलिंग कम्युनिकेशन ऑन रियल टाइम एनवायरमेंट (ENCORE) एप्लिकेशन तैयार किया है. इसके जरिए रिटर्निंग ऑफिसर काउंटिंग के हर राउंड के बाद रिजल्ट अपडेट करते रहेंगे. छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें मतगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई. मतगणना कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए हैं कि काउंटिंग सुगम तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाएं.

Also Read: Election Results 2023 LIVE: चुनाव आयोग के अनुसार एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बढ़त

इलेक्शन रिजल्ट का ये है डायरेक्ट लिंक

कंगाले ने बताया कि मतगणना को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपडेट किया जाएगा. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की सटीक और विश्वसनीय जानकारी लोगों को results.eci.gov.in पर मिल जाएगी. इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन एप्लिकेशन पर भी इलेक्शन रिजल्ट देख सकते हैं. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान कराए गए थे. पहले चरण में 20 सीटों पर सात नवंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि 70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ था. सीईओ छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर, बिपिन मांझी सहित सभी उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: Chhattisgarh Election Results 2023 Live updates|छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, फैसला 3 दिसंबर को

क्या है एनकोर एप्लीकेशन

यह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित एक वेब आधारित काउंटिंग एप्लिकेशन है, जिसका इस्तेमाल रिटर्निंग ऑफिसर मतगणना के दिन करते हैं. इसकी मदद से केंद्रवार एवं चक्रवार मतों की एंट्री की जाती है. एप्लिकेशन के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर एक राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद मतों का प्रतिशत आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर देते हैं. इस एप्लिकेशन के जरिए डाक मतपत्रों में प्राप्त मतों की जानकारी भी अद्यतन की जाती है. सभी चक्र एवं मतदान केंद्रों के परिणाम की एंट्री पूर्ण होने पर अंत में रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित अभ्यर्थी की घोषणा की जाती है.

Also Read: Chhattisgarh EXIT POLL: छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, जानें किसकी बन रही सरकार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola