ePaper

CBSE Exam 2020 : बोर्ड, नीट और जेईई के एग्जाम पर बड़ा फैसला आज, जानिए Latest Updates

Updated at : 22 Jun 2020 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Exam 2020 : बोर्ड, नीट और जेईई के एग्जाम पर बड़ा फैसला आज, जानिए Latest Updates

cbse board exam, cbse news, hrd minister, neet exam, jee exam, ramesh pokhriyal nishank : सीबीएसई द्वारा आयोजित होने वाली आगामी बोर्ड परीक्षा पर से आज संशय के बादल छट जायेंगे. केंद्रीय मानवा संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियालल निशंक आज मंत्रालय और बोर्ड अधिकारियों के साथ उच्चसत्रीय बैठक करेंगे, जिसके बाद एग्जाम रद्द होने को लेकर आदेश जारी होने की संभावनाएं जताई जा रही है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीएसई द्वारा आयोजित होने वाली आगामी बोर्ड परीक्षा पर से आज संशय के बादल छट जायेंगे. केंद्रीय मानवा संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियालल निशंक आज मंत्रालय और बोर्ड अधिकारियों के साथ उच्चसत्रीय बैठक करेंगे, जिसके बाद एग्जाम रद्द होने को लेकर आदेश जारी होने की संभावनाएं जताई जा रही है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार 1 जुलाई से होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर आज सीबीएसई और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च अधिकारियों की बैठक है. इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रमेश पोखरिया निशंक करेंगे. बैठक में बोर्ड एग्जाम को लोकर फैसला किया जायेगा. माना जा रहा है कि बोर्ड एग्जाम फिर से टल सकता है.

नीट और जेईई पर भी फैसला– बताया जा रहा है कि इस बैठक में नीट और जेईई को लेकर भी फैसला किया जायेगा. बता दें कि जेईई-मेन की परीक्षा 18-19 जुलाई को जबकि शीट की परीक्षा 26 जुलाई को होनी है.

अभिभावकों ने किया अनुरोध- देश में कोरोना के खतरे को बढ़ते देख अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री से एग्जाम स्थगित करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने एक बैठक आयोजित की थी.

Also Read: CBSE Board Class 10, 12 Exam 2020 : कोरोना खतरे को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड एग्जाम रद्द करने की तैयारी में सरकार ! जानिए लेटेस्ट अपडेट

15000 सेंटरों पर होना है एग्जाम– बता दें कि एग्जाम की घोषणा के साथ ही केंद्र सरकार ने घोषणा किया था कि सीबीएसई 15000 सेंटरों पर बोर्ड एग्जाम आयोजित करवाएगी. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि पहले 3000 सेंटर पर एग्जाम होते थे, अब इसे बढ़ाकर 15000 कर दिया गया है. सरकार ने यह फैसला सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर किया है.

12 प्वाइंट का दिशानिर्देश जारी – सीबीएसई ने परिक्षार्थियों के लिए 12 प्वाइंट का दिशानिर्देश जारी किया है. 12 बोर्ड एग्जाम की घोषणा के साथ ही ये दिशानिर्देश जारी किए गए थे. मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक एग्जाम सेंटर पर छात्रों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है. इसके अलावा छात्रों को सेनेटाइजर साथ रखना भी अनिवार्य है. सीबीएसई ने अपने दिशानिर्देश में कहा था कि एग्जाम सेंटर पर सभी छात्रों को सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.

कब होनी है परीक्षा- इससे पहले, सीबीएसई ने बताया था कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा 1 से 15 जुलाई के बीच होगी. हालांकि बोर्ड पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि 10वीं की कोई परीक्षा नहीं होगी सिर्फ दिल्ली के कुछ इलाकों में अटकी परीक्षाओं को ही कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि एग्जाम के तुरंत बाद कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

Posted by : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन