योग गुरु रामदेव का अश्लील कार्टून बनाकर बुरे फंसे कार्टूनिस्ट, केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
योग गुरु रामदेव का अश्लील कार्टून बनाकर बुरे फंसे कार्टूनिस्ट, केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

दोनों कार्टूनिस्ट पर अश्लील पोस्टर बनाकर और इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर योग गुरु की छवि खराब करने का आरोप है. जानें मामले में पुलिस ने क्या कहा

विज्ञापन

योग गुरु रामदेव का अश्लील कार्टून बनाना दो कार्टूनिस्ट को महंगा पड़ गया. जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने मंगलवार को देहरादून के दो कार्टूनिस्ट के खिलाफ कथित तौर पर योग गुरु रामदेव के अश्लील पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला दर्ज किया है.

मामले को लेकर कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार पतंजलि योगपीठ के कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर कार्टूनिस्ट गजेंद्र रावत और हेमंत मालवीय के खिलाफ कनखल थाने में मामला दर्ज किया गया है.

Also Read: सासाराम में बाबा रामदेव ने ‘गजवा-ए-हिंद’ को लेकर दिया बयान, कहा- इनके लिए के लिए मोदी-शाह ही काफी
आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू

थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने कहा कि दोनों पर अश्लील पोस्टर बनाकर और इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर योग गुरु की छवि खराब करने का आरोप है. अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola