Canada Hindu Temple Attack: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला, पीएम मोदी ने दिया कड़ा संदेश
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Nov 2024 8:20 PM
PM Modi
Canada Hindu Temple Attack: कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तानी झंडे लेकर आए प्रदर्शनकारियों ने एक हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया. जिसके बाद भारत में इसकी कड़ी निंदा की जा रही है.
Canada Hindu Temple Attack: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं. हिंसा की ऐसी घटनाएं भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर पाएंगी. हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं.
Canada Hindu Temple Attack: भारत ने कनाडा में हिंदू मंदिर में हिंसा की निंदा की
भारत ने कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा की. भारत ने उम्मीद जताई कि हिंसा में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा. विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि भारत कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हम हिंदू सभा मंदिर में हिंसा की निंदा करते हैं. हम कनाडा सरकार से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि सभी पूजा स्थलों को ऐसे हमलों से बचाया जाए. उन्होंने कहा, हम यह भी उम्मीद करते हैं कि हिंसा में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट कर हमले की निंदा की
वर्तमान भारत-कनाडा स्थिति पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, कट्टरपंथी अलगाववादी विचारों वाले हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसदीय बयान में भारत को इस कृत्य के लिए जिम्मेदार ठहराया. बाद में उन्होंने कहा कि उनके पास ठोस सबूत नहीं हैं, लेकिन उंगलियां उसी दिशा में उठ रही हैं. यह अपने आप में संसद की पवित्रता का उल्लंघन है, जहां प्रधानमंत्री के बयान को सत्य और केवल सत्य के रूप में लिया जाता है. हमें कनाडा के साथ बेहतर संबंध चाहिए. उन्होंने ट्रूडो पर हमला करते हुए कहा, हमें एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति को दशकों से चली आ रही स्थिर दोस्ती को हिलाने में सक्षम नहीं होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










