Bypolls Results 2020: गुजरात में भाजपा का क्लीन स्वीप, सभी 8 सीटों पर जीत किया दर्ज, कर्नाटक की भी दोनों सीटें जीती
Bypolls Results 2020 Date and Time, Bypolls, By-Elections 2020: 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों और बिहार के एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है. मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की आठ, उत्तर प्रदेश की सात, मणिपुर की चार, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नागालैंड की दो-दो सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए हैं. इसके साथ ही बिहार की एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए हैं. यह उपचुनाव मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है. सबसे ज्यादा 28 सीटों पर यहीं उपचुनाव हुए हैं. इन सीटों पर 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवारों की किस्मत दाव पर है.
गुजरात विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी का क्लीन स्वीप
गुजरात विधानसभा उपचुनाव में सभी 8 सीटों पर बीजेपी ने बाजी मारी है. अबदासा, डांग, धारी, गधडा, कपरदा, करजन, लिमबडी और मोरबी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है.
झारखंड में दुमका व बेरमो विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन को मिली जीत
झारखंड के 2 विधानसभा सीट दुमका और बेरमो में हुए उपचुनाव में दुमका विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति माेर्चा नीत गठबंधन के प्रत्याशी बसंत सोरेन और बेरमो सीट पर कांग्रेस नीत गठबंधन प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह विजयी हुए. दोनों ही सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी को शिकस्त दी है.
गुजरात में भाजपा का क्लीन स्वीप! सभी 8 सीटों पर जीत की ओर
गुजरात की सभी 8 सीटों पर भाजपा जीत की ओर है. 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. छत्तीसगढ़ की एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है. मध्य प्रदेश में भाजपा ने 9 सीटें जीत ली हैं और 10 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 1 सीट जीत चुकी है, 8 सीटों पर बढ़त है. बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है. उत्तर प्रदेश में भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है और 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. समाजवादी पार्टी एक सीट पर आगे है.
गुजरात की 3 सीटों पर जीती भाजपा, 5 पर आगे
गुजरात की 8 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. 5 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे भी चल रहे हैं. इस हिसाब से सभी सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही है.
हरियाणा: कांग्रेस 1 सीट पर विजयी
हरियाणा में 1 सीट के लिए उपचुनाव हुआ था. ये सीट कांग्रेस के खाते में गई.
ओड़िशा: यहां 2 सीटों पर बीजेडी आगे
ओड़िशा में 2 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ. फिलहाल इन दोनों सीटों पर बीजेडी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए