Breaking News: तमिलनाडु CM पलानीस्वामी पर अभद्र टिप्पणी, ए राजा के खिलाफ FIR
Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव (First Phase West Bengal Assam Vidhan Sabha Elections 2021 Updates) के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है. बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के दौरान हुई हिंसा के मामले में 10 को गिरफ्तार किया गया है. इधर कोरोना के बढ़ते संक्रमण (Coronavirus) को लेकर सभी राज्य अलर्ट पर हैं और होली पर सख्ती बरती गई है. जर्मनी में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की चेतावनी जारी की गई है. पंजाब में BJP MLA arun narang पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
CM पलानीस्वामी पर अभद्र टिप्पणी, ए राजा के खिलाफ FIR
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जारी है. इसी बीच डीएमके नेता ए राजा ने सीएम पलानीस्वामी पर अभद्र टिप्पणी कर दी. इसको लेकर ए राजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. तमिलनाडु में 6 अप्रैल को 234 सीटों के लिए वोटिंग होनी है.
कोलकाता में बैंकशेल कोर्ट लाए गए TMC नेता छत्रधर महतो
2009 के मर्डर केस में गिरफ्तार टीएमसी लीडर छत्रधर महतो को रविवार को कोलकाता के बैंकशैल कोर्ट में पेश किया गया. छत्रधर महतो एनआईए ने गिरफ्तार किया है. चुनाव के दौरान टीएमसी नेता की गिरफ्तारी से पार्टी को बड़ा झटका लगा है.
बंगाल में पहले चरण में 84.13 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 5 जिलों की 30 सीटों पर वोटिंग शनिवार को संपन्न हो गई. रविवार को चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में 84.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
अमित शाह ने कहा – असम और पश्चिम बंगाल में मतदान शांतिपूर्ण और सकारात्मक हुआ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में मतदान शांतिपूर्ण और सकारात्मक हुआ है. किसी की जान नहीं गई. मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार 30 में से 26 से भी ज्यादा सीटें जीत रही है. हम असम में भी 47 सीटों में से 37 से ज्यादा सीटें जीतेंगे. अपनी बात एक बार और दोहराते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.
केरल के कोट्टायम में एक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा
केरल के कोट्टायम में एक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केरल में अगर हमारी सरकार बनती है तो हम यहां निश्चित रूप से लव जिहाद के ख़िलाफ़ क़ानून बनाएंगे. हर साल हम मछुआरों के बैंक खाते में 6,000 रुपए की राशि डालेंगे. हाई स्कूल के छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देंगे.
विधायक पर हमले के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया
पंजाब के कई भाजपा नेताओं ने पार्टी के अबोहर के विधायक पर मुक्तसर में हुए हमले के खिलाफ रविवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा विधायक अरुण नारंग को शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने घेर लिया था और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की तथा उनके कपड़े फाड़ दिए. रविवार सुबह पंजाब के राज्यपाल के साथ बैठक के बाद भाजपा नेता पार्टी के प्रदेश प्रमुख अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के आवास की ओर बढ़े. इस दौरान कुछ विधायकों ने विरोध के तौर पर अपनी कमीज भी उतार दी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए