Live Updates

Uttarakhand Chamoli Dhauliganga Flood LIVE : उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से 8 की मौत, 170 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

**EDS: BEST QUALITY AVAILABLE** Chamoli: Avalanche after a glacier broke off in Joshimath in Uttarakhand’s Chamoli district causing a massive flood in the Dhauli Ganga river, Sunday, Feb. 7, 2021. More than 150 labourers working at the Rishi Ganga power project may have been directly affected (PTI Photo)(PTI02_07_2021_000059B)

uttarakhand, joshimath, chamoli, glacier, dhauliganga, uttarakhand flood, tapovan, rishikesh news, alaknanda Live updates : उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली( Chamoli ) जिले में आज एक ग्लेशियर टूटने से भयंकर तबाही हुई है. ग्लेशियर (Glacier) टूटने कई घर बह गये हैं और कई पावर प्रोजेक्ट को इससे नुकसान होने की आशंका है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से 8 की मौत, 170 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 घायल हैं. जबकि बाढ़ की वजह से अब तक 170 लोग लापता बताये जा रहे हैं. इधर राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है.

त्रिवेंद्र सरकार के बाद मोदी सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार के बाद मोदी सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा कर दी है. केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष ने दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है.

चमोली हादसे में 7 शव बरामद, 120 लोग लापता, 16 बचाये गये

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चमोली हादसे में सात लोगों के शव बरामद किये गये हैं, जबकि कम से कम 125 लापता हैं. 16 लोगों को बचाया जा सका है.

चमोली हादसे में उत्तराखंड सरकार ने मुआवजे की घोषणा की, मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये

चमोली हादसे में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार ने मुआवजे की घोषणा की. मुख्यमंत्री रावत ने ऐलान किया कि मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिये जाएंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे में कई लोगों के बह जाने की आशंका है. उन्होंने बताया 16 लोगों को बचाया गया है. सीएम रावत ने बताया कि करीब 180 गाय-बकरियां भी बाढ़ में बह गयी हैं.

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद यूपी में योगी ने जल शक्ति विभाग को किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भीषण त्रासदी हुई है. पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है. अलकनंदा गंगा की सहायक नदी है और उत्तर प्रदेश के अंदर गंगा लगभग 1,000 किलोमीटर का रास्ता तय करती है. हमने अपने जल शक्ति विभाग को अलर्ट कर दिया है.

तपोवन डैम टनल से 16 लोग सुरक्षित निकाले गये

चमोली स्थित तपोवन डैम टनल से 16 लोग सुरक्षित निकाल लिये गये हैं. यह सूचना गृहमंत्रालय की ओर से दी गयी है. इस टनल में 16 लोगों के फंसे हुए की सूचना के बाद बचाव कार्य जारी था और अंतत: सफलता हाथ आयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola