Breaking News : इस समय नृत्य गोपाल दास का बुखार सामान्य, एंटीजन टेस्टिंग में वो कोरोना पॉजिटिव आए हैं

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : दुनियाभर में कोरोना के कुल 20,452, 313 केस हैं जिनमें से 7,45,530 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार चली गयी है. इधर भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में लगातार तीसरे दिन कोई सुधार देखने को नहीं मिला. जामिया हिंसा मामले की दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी. चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने बुधवार को यहां देश की सतारूढ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर स्थिति और संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….

विज्ञापन

प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, अब भी गहरी बेहाशी में हैं

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं है और वह अब भी गहरी बेहोशी में हैं. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

रविशंकर प्रसाद ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया

चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) का दौरा किया.

इस समय नृत्य गोपाल दास का बुखार सामान्य

इस समय नृत्य गोपाल दास का बुखार सामान्य है. ऐसी कोई गंभीर बात नहीं है. एंटीजन टेस्टिंग में वो कोरोना पॉजिटिव आए हैं. मुख्यमंत्री ने फोन करके निर्देश दिए हैं कि महाराज(​नृत्य गोपाल दास) के बेहतर इलाज के लिए उनको तुरंत मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाए. मथुरा DM सर्वज्ञ राम मिश्र ने यह जानकारी दी है.

राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू, वसुंधरा राजे सिंधिया भीं मौजूद

राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है. इस बैठक में वसुंधरा राजे सिंधिया भीं मौजूद हैं.

उच्चतम न्यायालय में लिखित अभिवेदन दायर

सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्राथमिकी को पटना से मुंबई स्थानांतरित करने संबंधी याचिका पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और बिहार सरकार ने उच्चतम न्यायालय में लिखित अभिवेदन दायर किया.

130 करोड़ लोगों के देश में मात्र डेढ़ करोड़ लोग ही टैक्स देते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि 130 करोड़ लोगों के देश में मात्र डेढ़ करोड़ लोग ही टैक्स देते हैं, इस पर विचार करने की जरूरत है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola