Live Updates

Breaking News : कांग्रेस पर पीएम मोदी का वार- किसानों से बोला जा रहा झूठ, MSP पर नहीं बदला सरकार का रुख

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : देश में कोरोना (coronavirus in india) के मामले 52 लाख के करीब पहुंच चुके हैं. राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती का कोरोना की वजह से निधन हो गया है. इधर कृषि से संबंधित बिल पर एनडीए( NDA) में फूट पड़ गई है. मोदी सरकार में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच जारी है. संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है. बिहार चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर सरगर्मी तेज है. पीएम मोदी (pm modi ) आज बिहार के ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु सहित दर्जन भर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

सरकार का रुख MSP पर नहीं बदला

कांग्रेस पर पीएम मोदी ने जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि किसानों से झूठ बोला जा रहा है. सरकार का रुख MSP पर नहीं बदला है.

पीएम मोदी ने कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन किया, नीतीश भी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.

कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन कार्यक्रम शुरू

कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन कार्यक्रम शुरू हो चुका है. थोड़ी देर में पीएम मोदी का संबोधन शुरू होगा.

किसान बिल पर RJD नेता तेजस्वी यादव

किसान बिल पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं शुरू से कहता आया हूं कि NDA की सरकार किसान, मज़दूर, गरीब विरोधी सरकार है। ये लोग विरोधी कानून को जबरदस्ती थोपना चाहते हैं. ये कानून पूरी तरीके से किसान विरोधी कानून है जिससे किसानों को लगातार नुकसान होगा और इसका प्रभाव हमारे देश पर पड़ेगा.

दिशा सलियन के फोन से आखिरी कॉल

मुंबई पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिशा सलियन के फोन से आखिरी कॉल उनकी दोस्त अंकिता को की गई थी. उसके आखिरी बार 100 नंबर डायल करने का जो दावा किया जा रहा है, वह गलत है.

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 96424 नए मामले सामने आए, 1174 मौतें

भारत में पिछले 24 घंटों में 96,424 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए और 1,174 मौतें हुई हैं. देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 52,14,678 हो गई है जिसमें 10,17,754 सक्रिय मामले, 41,12,552 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 84,372 मौतें शामिल हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola