Live Updates

Breaking News : शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को दो घंटे में गिरफ्तार करेगा एनसीबी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 83,883 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 38 लाख के पार चली गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिये बुधवार को रिकार्ड संख्या में 11,72,179 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 4,55,09,380 जांच की जा चुकी है. इधर सुशांत मामले की जांच में सीबीआई लगातार लगी हुई है. पूर्वी लद्दाख में जारी सैन्य तनाव के बीच चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंघे ने भारत के साथ बैठक का अनुरोध किया है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा कुछ देर में गिरफ्तार होंगे

सुशांत केस में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी दो घंटे में हो सकती है. इस बात की जानकारी एनसीबी ने दी है.

4 से 6 सितंबर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाया सेंट्रल रेलवे

एनडीए और नेवल एकेडमी की परीक्षा को लेकर 4 से 6 सितंबर के बीच सेंट्रल रेलवे स्पेशल ट्रेन चलायेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा स्थगित करने की याचिका पर पुनर्विचार से किया इनकार

JEE-NEET परीक्षा को स्थगित करने की छह राज्यों की मांग को आज तब झटका लगा, जब सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा स्थगित करने की याचिका पर पुनर्विचार से इनकार कर दिया. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,267 मामले सामने आए

ओडिशा में शुक्रवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक विधायक समेत 3,267 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 1,16,678 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

सज्जन कुमार की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

न्यायालय ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की

चीनी रक्षा मंत्री से मास्को में आज शाम मिल सकते हैं राजनाथ सिंह

पूर्वी लद्दाख में बढ़ते तनाव के बीच शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की मंत्रीस्तरीय बैठक के इतर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम अपने चीनी समकक्ष वेई फेंघे से बातचीत कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola