Breaking News: दिल्ली सरकार ने विकास कुमार को नियुक्त किया दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का नया MD
Breaking News Updates:भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,233 नए मामले सामने आए, 31 लोगों की कोरोना से मौत. देश में महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम. पुतिन और जेलेंस्की में हो सकती है बातचीत, कीव के पास सैन्य गतिविधि कम करने पर बनी सहमति. जानें हर अपडेट खबर यहां
दिल्ली सरकार ने विकास कुमार को नियुक्त किया दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का नया MD
दिल्ली सरकार ने विकास कुमार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. वे 1 अप्रैल से अगले 5 साल के लिए कार्यभार संभालेंगे.
राहुल गांधी से मिले तेलंगाना कांग्रेस के नेता, 40 लाख सदस्य बनाने की जानकारी दी
कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के नेताओं ने बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत राज्य में कुल 40 लाख सदस्य बनाए जाने के बारे में उन्हें जानकारी दी. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, प्रभारी मणिकम टैगोर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन और कई अन्य नेता मौजूद थे. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक, उसने पार्टी की सदस्यता लेने वालों का दो लाख रुपये का बीमा करवाया है. राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने आज बीमा की प्रीमियम राशि का चेक भी न्यू इंडिया इंश्योरेंश के पदाधिकारियों को सौंपा.
J-K में डिलिमिटेशन के बाद सभी दलों से चर्चा के बाद तुरंत कराएंगे चुनाव: अमित शाह
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर के चुनाव के लिए भी रेफरेंस आई. मैं फिर कहता हूं कि पंचायत चुनाव हो चुके हैं, डिलिमिटेशन समाप्त होने की कगार पर है. डिलिमिटेशन के बाद सभी दलों से चर्चा करके हम तुरंत चुनाव कराएंगे.
रूस ने कहा, यूक्रेन के साथ ताजा दौर की बातचीत में नहीं मिली कोई सफलता
क्रेमलिन का कहना है कि यूक्रेन के साथ ताजा दौर की बातचीत में कोई सफलता नहीं मिली है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बुधवार को कहा कि यह एक सकारात्मक कारक रहा कि यूक्रेन ने अपना लिखित प्रस्ताव सौंपा है. हालांकि, पेस्कोव ने कहा कि हम यह नहीं कह सकते कि कुछ भी आशाजनक रहा या सफलता मिली. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि तुर्की में मंगलवार को हुई रूस-यूक्रेन की वार्ता के बाद आगे काफी काम करना बाकी है.
आर्यन खान क्रूज ड्रग मामले में NCB ने दायर की अर्जी
आर्यन खान क्रूज ड्रग मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आज अर्जी दायर की है. दायर अर्जी में एनसीबी ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिन की मांग की है. इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) भी आरोपी है.
दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल लोकसभा में पेश, अमित शाह बोले- एक निगम करने का है प्रावधान
दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया गया. लोकसभा में दिल्ली के MCD पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पिछले दस साल के अनुभव का बारीक विश्लेषण और तथ्य जो सामने आए हैं उसको लेकर सरकार ने दिल्ली के तीनों निगमों का एकीकरण कर पहले जैसी स्थिति की जाए। यह बंटवारा आनन-फानन में किया गया बंटवारा था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए