Live Updates

Breaking News: बीरभूम नरसंहार मामले में अधीर रंजन ने भी की राष्ट्रपति शासन की मांग

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: बीरभूम नरसंहार मामले में एसआईटी जांच को छलावा करार देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह राष्ट्रपति से मिलेंगे और मांग करेंगे कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये. नार्वे के 85 वर्षीय राजा हैरल्ड पंचम की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई.

विज्ञापन

बीरभूम नरसंहार मामले में अधीर रंजन ने भी की राष्ट्रपति शासन की मांग

बीरभूम नरसंहार मामले में एसआईटी जांच को छलावा करार देते हुए बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह राष्ट्रपति से मिलेंगे और मांग करेंगे कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है. लोग खुद को बंगाल में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

नार्वे के राजा को हुआ कोरोना

नार्वे के 85 वर्षीय राजा हैरल्ड पंचम की जांच में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई. शाही अधिकारियों ने बताया कि राजा को बीमारी के हल्के लक्षण हैं. हैरल्ड कुछ दिनों के लिए कामकाज से छुट्टी लेंगे और इस दौरान उनके बेटे क्राउन प्रिंस हाकोन उनका काम देखेंगे. राजा कोविड-19 रोधी टीके की तीन खुराक ले चुके हैं. हाल के वर्षों में वह कई बार बीमार पड़ चुके हैं. नार्वे के राजा के रूप में हैरल्ड के पास कोई राजनीतिक शक्ति नहीं है.

बीरभूम में हुए नरसंहार मामले में बंगाल भाजपा ने बनायी 5 सदस्यीय कमेटी

बीरभूम में हुए नरसंहार की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 5 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है. कमेटी में बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजुमदार, भारती घोष, ब्रजलाल, सत्यपाल सिंह एवं केसी राममूर्ति को शामिल किया गया है. ये लोग घटनास्थल से साक्ष्य जुटायेंगे और एक रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसके आधार पर राज्य सरकार से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की जायेगी.

विमान में सवार सभी 132 लोगों की मौत

दक्षिण चीन में दुर्घटनाग्रस्त हुए यात्री विमान में सवार 132 लोगों में से कोई भी जीवित नहीं पाया गया है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है. यह खबर ऐसे समय आयी है, जब सैकड़ों बचावकर्मी चीन के गुआंगशी झुआंग स्वायत्तशासी क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं. इस इलाके में सोमवार को एक बोइंग 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

सऊदी के तेल प्रतिष्ठान पर फिर हमला

यमन समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस सप्ताह सऊदी सरब के जेद्दा में उसी तेल भंडारण टैंक पर फिर से हमला किया, जिसे दो वर्ष पूर्व उन्होंने निशाना बनाया था. उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों से मंगलवार को यह जानकारी मिली.

कंगना रनौत को अंधेरी कोर्ट से लगा तगड़ा झटका

अभिनेत्री कंगना रनौत को मुंबई की अंधेरी कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. गीतकार जावेद अख्तर की ओर से उनके खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की गयी है. कंगना रनौत इस मामले में पेशी से पूरी तरह से छूट पाना चाहतीं थीं. लेकिन कोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया. अब मामले की सुनवाई 7 अप्रैल को होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola