Breaking News: चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष को नोटिस भेजा

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : केरल के मल्लपुरम जिले के तानुर इलाके में सागर के किनारे एक हाउसबोट के पलट जाने से महिलाओं और बच्चों समेत करीब 22 लोगों की मौत हो गई. गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के वक्त तिहाड़ जेल में ड्यूटी पर तैनात तमिलनाडु विशेष पुलिस के सात कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर पढ़ते रहें.

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष को नोटिस भेजा

भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है. भाजपा ने 8 मई 2023 को एक विज्ञापन प्रकाशित किया था, जिसमें कांग्रेस पार्टी के बारे में कुछ खास दावे किए गए थे.

केरल मानवाधिकार आयोग ने नाव दुर्घटना में हुई 22 की मौत पर मामला दर्ज किया

केरल मानवाधिकार आयोग ने मलप्पुरम नाव दुर्घटना में हुई 22 मौतों पर मामला दर्ज किया है. मलप्पुरम जिला कलेक्टर, जिला पुलिस प्रमुख और अलप्पुझा के पोर्ट चीफ सर्वेयर को आयोग को रिपोर्ट देनी है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी पर लगाया बैन

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी पर बैन लगा दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, द कश्मीर फाइल्स क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करना है. केरल की कहानी क्या है?… यह एक विकृत कहानी है.

मणिपुर हिंसा में 2000 प्रभावित परिवारों को कछार सेल्टर होम में रखा गया

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, मणिपुर के करीब 2000 परिवारों को असम के कछार सेल्टर होम में रखा गया है. ज्यादातर लोग कल से अपने घर लौट जाएंगे. उन्होंने बताया, असम सरकार ने 9-11 मई तक वर्तमान राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ मनाने का फैसला किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 मई को असम में नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लेने और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के लिए जाएंगे.

अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास विस्फोट, सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर सोमवार को सुबह हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया. यह विस्फोट उसी जगह हुआ, जहां छह मई को विस्फोट हुआ था. इधर विस्फोट की खबर के बाद सुरक्षा बलों ने अमृतसर में फ्लैग मार्च किया.

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 23 मई तक बढ़ी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 23 मई तक बढ़ा दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola