Breaking News: दिल्ली में कोरोना के 259 नये मामले, दो की मौत
Braking News : आज मजदूर दिवस है. इस अवसर पर देश के कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पश्चिमी मेक्सिको की भीषण बस दुर्घटना में करीब 18 लोगों की मौत की खबर है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय मालदीव यात्रा आज से शुरू होगी. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
माकपा के वरिष्ठ नेता एम चंद्रन का निधन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक एम चंद्रन का सोमवार को निधन हो गया. वह 76 वर्ष के थे. माकपा के पूर्व राज्य सचिवालय सदस्य चंद्रन 1987 से 1998 तक पार्टी के पलक्कड़ जिला सचिव भी थे. चंद्रन ने 2006 से 2016 तक लगातार दो बार राज्य विधानसभा में अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया.
जामिया मिलिया इस्लामिया ने 15 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई, तीन निष्कासित
दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया ने 15 छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. तीन को निष्कासित कर दिया गया है. पिछले साल दो समूहों के बीच हाथापाई की घटना हुई थी. जिसमें एक छात्र को गोली लगी थी.
मालदीव पहुंचने पर राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सोमवार को मालदीव पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने उत्तरी माले एटोल में स्थित वेलाना हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की. मालदीव के रक्षा बलों के प्रमुख मेजर जनरल अब्दुल्ला शमाल और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राजधानी माले के पास स्थित हवाई अड्डे पर राजनाथ सिंह का स्वागत किया.
आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री शंकर नारायण को ग्रामीणों ने निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका
ग्रामीणों ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और पेनुकोंडा से वाईएसआरसीपी विधायक शंकर नारायण को श्री सत्य साई जिले में उनके निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में प्रवेश करने से रोक दिया. उनके काफिले की ओर चप्पल भी फेंकी गई.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नड्डा ने बेंगलुरु में किया रोड शो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेंगलुरु में रोड शो किया.
लेखक के बारे में
By कुमार विश्वत सेन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए