Breaking News Live: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर राव की पार्टी BRS में हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News Live updates: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग और कई अन्य नेता शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में उनकी पार्टी में शामिल हो गये. हॉकी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के मुकाबले में जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया आपस में भिड़ी. इस मुकाबले में जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली है.

विज्ञापन

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर राव की पार्टी BRS में हुए शामिल

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग और कई अन्य नेता शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में उनकी पार्टी में शामिल हो गये. तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने नेताओं को गुलाबी कपड़ा ओढ़ाकर उनका पार्टी में औपचारिक स्वागत किया. गमांग और उनके बेटे शिशिर ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी.

हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराया

हॉकी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के मुकाबले में जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया आपस में भिड़ी. इस मुकाबले में जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली है.

अंडर-19 विश्वकप: फाइनल में भारत, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेटसे रौंदा

अंडर-19 विश्वकप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 20 ओवर में सिर्फ 107/9 पर रोककर भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. ब्लू में महिलाएं फाइनल में पहुंच गई हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर हंगामा, आर्ट्स ब्लॉक में धारा 144

दिल्ली विश्वविद्यालय में भी प्रधानमंत्री मोदी पर बने बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. विश्वविद्यालय के आर्ट्स ब्लॉक में NSUI के कार्यकर्ताओं ने डॉक्यूमेंट्रीदिखाए जाने को लेकर समर्थन में प्रदर्शन किया है. जानकारी हो कि विश्वविद्यालय के आर्ट्स ब्लॉक में धारा 144 लागू कर दिया गया है.

अडानी समूह की सात कंपनियों ने बुधवार से बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 4 लाख करोड़ गंवाए

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक गौतम अडानी द्वारा नियंत्रित अडानी समूह की सात सूचीबद्ध कंपनियों ने बुधवार से बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से ₹4 लाख करोड़ खो दिए हैं.

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के टिकटों पर मंथन के लिए CEC की बैठक के लिए BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के टिकटों को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola