Live Updates

Breaking News : राजस्थान के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू

Updated:
विज्ञापन

Breaking news LIVE Updates : देश में एक बार फिर डराने लगे हैं कोरोना (Corona Virus) के बढ़ते मामले. बीते दिन कोरोना का आंकड़ा 40 हजार पार गया. कई शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया. एहतियातन स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2587 नए केस मिले, 38 लोगों की मौत हो गई है. पांच राज्यों के चुनाव के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के बोकाखाट और पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रैलियों को संबोधित करेंगे. पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हरा दिया है. इस जीत से 5 मैचों की श्रृंखला में भारत ने 3-2 से जीत हासिल कर ली है. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

राजस्थान के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू

राजस्थान सरकार ने राज्य के कई शहरों में रात के 11 बजे से सुबह के पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. यह आदेश कल रात से लागू है. सरकार ने अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और सगवारा में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है.

मनसुख हिरेन की हत्या मामले में 2 लोग गिरफ्तार

मनसुख हिरेन की हत्या मामले में 2 लोग गिरफ्तार किये गये हैं .

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच छत्तीसगढ़ में स्कूल, कॉलेज बंद

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच छत्तीसगढ़ में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिये गये हैं. इस बात की जानकारी प्रदेश के मंत्री रवींद्र चौबे ने दी.

सत्ता में बने रहना चाहते हैं उद्धव

पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो किसी भी हालत में सत्ता में बने रहना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में ट्रांसफर रैकेट चल रहा है. उन्होंने कहा कि शरद पवार आधा सच बोल रहे हैं.

गृह मंत्री अनिल देशमुख जल्द फैसला 

अपने प्रेस कॉफ्रेस में एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा है कि, गृह मंत्री अनिल देशमुख पर एक-दो दिन में पर फैसला हो सकता है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पॉजीटिव

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पॉजीटिव. 19 मार्च को उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था. उन्हें 20 मार्च को अवलोकन के लिए AIIMS COVID केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई. हालांकि अभी उनकी स्थिर हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola