Breaking News: PM मोदी कोरोना संकट पर कल करेंगे हाई लेवल मीटिंग
Breaking News : देश में कोरोना का संक्रमण (Coronavirus in India) लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 3 लाख नये मामले सामने आए हैं वहीं इस महामारी से एक दिन में 2 हजार लोगों की जान गयी है. वहीं देश के कई राज्यों में में लाकडाउन (Lockdown) भी लगा दिया गया है. वहीं पश्चिम बंगाल में आज चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. छठवें चरण में कुल 306 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. आज पृथ्वी दिवस ( Earth Day) है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए मनाया जाता है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
PM मोदी की कल बंगाल की सभी रैलियां रद्द, कोरोना पर होगी हाई लेवल मीटिंग
देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच कल शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. मोदी ने बंगाल में कल होने वाली अपनी सभी रैलियों को रद्द कर दिया है.
असम के सिलचर एयरपोर्ट से 300 पैसेंजर्स बिना कोविड टेस्ट कराए भागे
असम के सिलचर एयरपोर्ट से करीब 300 यात्री बिना कोविड टेस्ट कराये भाग गये हैं. जबकि वहां एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट आवश्यक है. अधिकारियों ने कहा है कि सभी का डिटेल हमारे पास है. सभी के ऊपर एफआईआर की जायेगी और उनकी तलाश की जा रही है.
ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहे हैं दिल्ली के अस्पताल
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अभी दिल्ली के कई अस्पताल ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहे हैं. कुछ में ऑक्सीजन पूरी तरह से समाप्त हो गया है, मुझे सुबह से अस्पतालों से संदेश और ईमेल मिल रहे हैं. हम किसी तरह उन्हें दूसरे अस्पतालों से रीक्रिएट करके सिलेंडर मुहैया करा रहे हैं, जिनका स्टॉक थोड़ा ज्यादा है.
यूपी में रेल हादसा
यूपी के शाहजहांपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को रेलवे क्रॉसिंग फाटक खुला होने के कारण वहां से निकल रहे वाहनों से ट्रेन की टक्कर मार दी है. इस हादसे में पांच लोगों की मौत की बात कही जा रही है. जानकारी के मुताबिक ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई जिसमें वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए