Live Updates

Breaking news : असम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5, जानमाल का नुकसान नहीं

Updated:
विज्ञापन

Breaking news Live : पूरे देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है. गुरुवार को देश में करीब 3.80 लाख नये मामले सामने आये. वहीं इस बीमारी से 3645 लोगों की मौत हो गई. वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 1 मई से शुरू हो रहे तीसरे चरण के वैक्सीनेशन पर भी प्रभाव पड़ सकता है. इधर, एग्जिट पोल के नतीजों में बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में आज सुनवाई होगी. आईपीएल 2021 के 25वें मुकाबले में पृथ्वी शॉ की तूफानी पारी में उड़े केकेआर, दिल्ली ने 7 विकेट से रौंदा. देश दुनिया की तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

असम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5

असम के सोनितपुर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गयी है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी. सेंटर ने बताया कि भूकंप शाम 4 बजकर 49 मिनट पर आया. इसमें जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

रेमडेसिविर दवा खरीद रहा है भारत

भारत विदेशों से साढ़े 4 लाख रेमडेसिविर दवा मंगवाने का ऑर्डर किया है, 75 हजार दवा की पहली खेप आज मिलेंगे (टीवी न्यूज

नकली रेमडेसिविर बेचने वाले 7 लोग गिरफ़्तार

दिल्ली पुलिस ने नकली रेमडेसिविर दवा बेचने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ़्तार किया है. इसके पास से पुलिस को भारी मात्रा में नकली दवाइयों की खेप भी मिली है. पुलिस के हाथ 198 नकली रेमडेसिविर इजेक्शन लगे हैं. ये सभी दवा उत्तराखंड में बनी है. (ANI)

फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले 5 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनाने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें 2 आरोपी लैब टेक्निशियन हैं और तीसरा आरोपी डॉक्टर है.

जापान भारत को देगा 3 सौ ऑक्सीजन जेनरेटर

भारत में जापान के राजदूत सातोशी सुजुकी ने कहा है कि, जापान भारत को 3 सौ ऑक्सीजन जेनरेटर और 3 सौ वेंटिलेटर देगा. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

वैक्सीन की कमी 

मुंबई में वैक्सीन लगवाने आने वालों को निराश होकर जाना पड़ रहा है. वैक्सीन की कमी के कारण नहीं हो रहा है वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola