Breaking News: महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि 12 जुलाई से 19 जनवरी तक
Breaking News Latest Update: कोरोना के डेल्टा संस्करण के बाद डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले भारत में बढ़ने लगे हैं. त्रिपुरा में 100 से ज्यादा डेल्टा प्लस के मामले सामने आ चुके हैं. देश भर में 150 से ज्यादा मामले दर्ज किये गये हैं. कोरोना को लेकर आज कई राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है. ओड़िशा के पुरी में कल निकाली जायेगी रथयात्रा, तैयारी पूरी हो गयी है. रथ यात्रा को लेकर आज से पुरी में कर्फ्यू लगाया गया है. जॉर्जिया में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है. यूपी ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई है. देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ
महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि 12 जुलाई से 19 जनवरी तक
महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि 12 जुलाई से 19 जनवरी तक बढ़ा दी गयी है. इस दौरान कई राहत के साथ पाबंदियां जारी रहेंगी.
त्रिपुरा में डेल्टा वैरिएंट का कोई केस नहीं
त्रिपुरा में अबतक तक डेल्टा वैरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है, 52 सैंपल जांच के लिए भेजे गये थे, लेकिन उनमें से किसी में भी डेल्टा वैरिएंट का संक्रमण नहीं मिला है, यह जानकारी सरकार की ओर से दी गयी है.
जम्मू-कश्मीर के 16 जिलों में मिली पाबंदियों में छूट, वीकेंड कर्फ्यू खत्म
जम्मू-कश्मीर के 16 जिलों में कोरोना पाबंदियों में छूट मिली है. वीकेंड कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है लेकिन रोज का कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा.
एनआईए का जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ तलाशी अभियान
एनआईए ने आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा ऑनलाइन स्तर पर चलाए जा रहे दुष्प्रचार के मामले में कश्मीर में तलाशी अभियान चलाया.
यूपी पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
यूपी पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गयी है वे लखनऊ में एटीएस की कार्रवाई की जानकारी दे रहे हैं.
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं वे पार्टी के महासचिवों के साथ करेंगे मुलाकात करने वाले हैं. वे गोवा भी जाने वाले हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए