Live Updates

Breaking News LIVE: कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में जवाब देंगे पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates : कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद दिल्ली में कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल एक बार फिर खोल दिए गए हैं. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल है. लोकसभा का बजट सत्र जारी है. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में जवाब देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे सकते हैं.

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में मुठभेड़ की खबर है, जिसमें एक आतंकवादी के मारे जाने की सूचना है.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे हैं पीएम मोदी

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुए बहस का जवाब दे रहे हैं पीएम मोदी.

लता मंगेशकर के सम्मान में लोकसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित

लता मंगेशकर के सम्मान में लोकसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित दी गयी है. कल सुबह भारत रत्न और महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया था.

अभिनेत्री माही गिल भाजपा में शामिल हुईं

बॉलीवुड की अभिनेत्री माही गिल और सिंगर हॉबी धालीवाल आज भाजपा में शामिल हो गये हैं. इन दोनों ने मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में चंडीगढ़ में भाजपा की सदस्यता ली.

बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार ने लगाया गोता, 1350 अंक तक गिरा सेंसेक्स

बिकवाली के दबाव में सोमवार की दोपहर को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 1350 अंकों तक गिर गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 2.16 फीसदी तक टूट गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola