Live Updates

Breaking News: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल नाराज, कहा- ऐसे शब्द बर्दाश्त नहीं

Published at :15 May 2024 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल नाराज, कहा- ऐसे शब्द बर्दाश्त नहीं

Breaking News Live Update : देश भर में कोरोना (Coronavirus Pandemic) के हर दिन आने वाले मामलों में कमी आई है. बिहार चुनाव (Bihar Election) को लेकर सभी पार्टियां अपना पूरा दम खम लगा रही हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aadityanath) आज एनडीए (NDA) के लिए प्रचार करेंगे. एलएसी (LAC) पर एक चीनी सैनिक (PLA) गुम हो गया है, भारत ने ढूढने का भरोसा दिया. अमेरिका के अलास्का में 7.5 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया है. इसके बाद स्थानीय मौसम विभाग ने सूनामी (Tsunami) की चेतावनी दी है. कई राज्यों में बेहद सावधानी के साथ स्कूलों (School Reopen) को खोल दिया गया है. ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल नाराज, कहा- ऐसे शब्द बर्दाश्त नहीं

इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी पर पहली बार राहुल गांधी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि कमलाथ हमारी पार्टी के नेता हैं, लेकिन उनकी भाषा पर मुझे आपत्ति है. महिलाओं के लिए इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए.

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में दो दुकानों में लगी भीषण आग

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ के विटला इलाके में दो दुकानों में भीषण आग लग गयी है. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गयी है.

आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने आम लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है.

बाढ़ से निपटने के लिए तेलंगाना को 15 करोड़ देगी केजरीवाल सरकार

हैदराबाद में बाढ़ ने तबाही मचाई है. दिल्ली सरकार राहत प्रयासों के लिए तेलंगाना सरकार को 15 करोड़ रुपये सहायता के रूप में देगी. यह घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की.

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब विधानसभा में विधेयक किये गये पेश

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ तीन विधेयक पेश किये हैं. हालांकि विधेयकों की कॉपी पहले नहीं मिलने से नाराज आम आदमी पार्टी के विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं. ये तीन विधेयक किसानों को उत्पादन सुविधा अधिनियम में संशोधन, आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन, किसानों के समझौते और कृषि सेवा अधिनियम में संशोधन हैं.

पंजाब विधानसभा में कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश 

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में केंद्र सरकार की कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया गया है. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह प्रस्ताव पेश किया है.

सेना के उप चीफ एसके सैनी ने यूएस चीफ ऑफ स्टाफ रोनाल्ड पी क्लार्क से मुलाकात की 

अपने अमेरिका दौरे के क्रम में भारतीय सेना के उप चीफ एस के सैनी ने अमेरिकी आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ रोनाल्ड पी क्लार्क से मुलाकात की. दोनों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत हुई.

यूपी पुलिस ने शुरू की ई-इनफॉर्मर सर्विस, पहचान बताए बिना करें पुलिस की मदद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिशन शक्ति के तहत ई-इनफॉर्मर सर्विस शुरू की गयी है. इसके तहत कोई भी आम आदमी पुलिस की किसी भी मामले की जांच में मदद करना चाहता है तो कर सकता है. उसकी पहचान गुप्त रखी जायेगी. वैसे लोग 9918101617 पर संपर्क कर सकते हैं. यह जानकारी प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धवल जायसवाल ने दी.

MP में CM शिवराज के रोड शो में शामिल भाजपा नेता पर एफआईआर

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहार के रोड शो में शामिल भाजपा नेता दिनेश भावसार के खिलाफ इंदौर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. भाजपा नेता पर कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन का आरोप है.

अमेरिका के अलास्का में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सूनामी की चेतावनी

कोरोनावायरस की मार झेल रहे अमेरिका में एक और प्राकृतिक आपदा आई है. अलास्का के तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है. इसके बाद स्थानीय मौसम विभाग ने सूनामी की चेतावनी जारी की है. इसका बड़े इलाके में असर होने का अनुमाल लगाया गया है.

Breaking News Live Update : देश भर में कोरोना (Coronavirus Pandemic) के हर दिन आने वाले मामलों में कमी आई है. बिहार चुनाव (Bihar Election) को लेकर सभी पार्टियां अपना पूरा दम खम लगा रही हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aadityanath) आज एनडीए (NDA) के लिए प्रचार करेंगे. एलएसी (LAC) पर एक चीनी सैनिक (PLA) गुम हो गया है, भारत ने ढूढने का भरोसा दिया. अमेरिका के अलास्का में 7.5 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया है. इसके बाद स्थानीय मौसम विभाग ने सूनामी (Tsunami) की चेतावनी दी है. कई राज्यों में बेहद सावधानी के साथ स्कूलों (School Reopen) को खोल दिया गया है. ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola