स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों को जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर एम्स नर्स यूनियन ने CM केजरीवाल को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE update: पीएम मोदी आज 47वें जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्रों में होंगे शामिल. विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से तीन दिवसीय केन्या दौरा पर रहेंगे. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोदी और शाह से मुलाकात कर वापस यूपी लौट आएं है. जल्द हो सकता यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार. उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. कोरोना से लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया, दिल्ली में सैलून, जिम और सिनेमाहॉल के खुलने की संभावना. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों को जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर एम्स नर्स यूनियन ने CM केजरीवाल को लिखा पत्र

एम्स नर्स यूनियन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर एम्स अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के परिवार के सदस्यों (18-45 वर्ष के आयु वर्ग के) के लिए उच्च प्राथमिकता के आधार पर जल्द-से-जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर तत्काल उपाय करने के लिए लिखा है.

बारबोरा क्रेजसिकोवा ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम, फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब पर जमाया कब्जा

बारबोरा क्रेजसिकोवा ने अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा को 6-1, 2-6, 6-4 से हराकर अपना पहला महिला एकल फ्रेंच ओपन खिताब जीता.

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने अमित शाह को पत्र लिख कर दिग्विजय सिंह की एनआईए जांच की मांग की, शिवराज ने सोनिया गांधी से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की एनआईए जांच की मांग की है. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है. धारा 370 को बहाल करके क्या वह (कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह) कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद की आग को भड़काना चाहते हैं? सोनिया गांधी, इस देश को आपसे जवाब चाहिए.

कर्नाटक में 290 करोड़ रुपये के हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले का भंडाफोड़

कर्नाटक में सीआईडी के साइबर क्राइम डिवीजन ने 290 करोड़ रुपये से अधिक के एक बड़े हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले का भंडाफोड़ किया. जांच दल ने दो चीनी और दो तिब्बती नागरिकों और कंपनियों के निदेशक के रूप में कार्य करनेवाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है.

पंजाब के लुधियाना के भीखी गांव में 18+ आयु वर्ग की 100 फीसदी आबादी का हुआ वैक्सीनेशन 

पंजाब : एडीसी संदीप कुमार का कहना है कि लुधियाना के भीखी गांव में 18+ आयु वर्ग की 100 फीसदी आबादी का वैक्सीनेशन हो गया है. एसडीएम पायल मनकंवल सिंह चहल ने कहा है कि, “अधिकारियों के समन्वित प्रयासों के कारण लक्ष्य हासिल किया गया था, जो अब गांवों में 100 फीसदी टीकाकरण का दर्जा पाने के लिए तैयार हैं.”

तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव के आवास पर पहुंचे भाजपा नेता राजीव बनर्जी

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव कुणाल घोष के आवास पर पहुंचे भाजपा नेता राजीव बनर्जी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola