Live Updates

Breaking News: चुनाव आयोग ने की पेड न्यूज को चुनाव अपराधों की सूची में शामिल करने की सिफारिश : मुख्य चुनाव आयुक्त

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE update: महाराष्ट्र में सोमवार से अनलॉक प्रक्रिया होगी शुरू. कोरोना वैक्सीनेशन के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट में छपी फोटो को लेकर बीजेपी और टीएमसी फिर आमने-सामने हैं. फेसबुक ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट दो साल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है. बिहार में अब ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों को मिलेगी 5 लाख तक की मुफ्त दवा. झारखंड में कोरोना के मामलो में कमी, एक दिन में मिले 40 संक्रमित. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच मराठा आरक्षण को लेकर शिव संग्राम पार्टी ने निकाला मार्च

कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच महाराष्ट्र के बीड जिले में शिव संग्राम पार्टी के नेता विनायक मेटे ने आज मराठा आरक्षण के समर्थन में मार्च निकाला.

चुनाव आयोग ने की पेड न्यूज को चुनाव अपराधों की सूची में शामिल करने की सिफारिश : मुख्य चुनाव आयुक्त

चुनाव आयोग ने स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव को लेकर पेड न्‍यूज को चुनाव अपराधों की सूची में शामिल करने की सिफारिश की है. मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुशील चंद्रा ने कहा है कि आयोग ने विधि मंत्रालय को जरूरी संशोधन का सुझाव दिया है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- NEET जैसे राष्ट्रीय स्तर की रद्द की जाएं परीक्षाएं 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 की स्थिति के कारण NEET जैसी सभी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को रद्द करने का आग्रह किया है.

कश्मीर में दो AK-56 और 10 पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में लोअर मुंडा क्रॉसिंग पर एक डंपर से दो AK-56 राइफल और 10 पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. साथ ही दो आतंकियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच जारी है. यह जानकारी कश्मीर जोन की पुलिस ने दी है.

मध्य प्रदेश के वैक्सीनेशन सेंटर में भाजपा नेता का जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में भाजपा नेता का जन्मदिन मनाते हुए वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो के वायरल होने पर भाजपा नेता माधुरी जायसवाल ने कहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं ने मेरा जन्मदिन खुशी से मनाया. इसके लिए मैं अपने वार्ड सदस्यों से माफी मांगती हूं. वहीं, इंदौर के जिला वैक्सीनेशन अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने कहा है कि मामला जिला कलेक्टर के संज्ञान में लिया जायेगा. यदि वैक्सीनेशन सेंटर पर इस तरह की कोई बात हुई है, तो स्वास्थ्य विभाग उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा.

गोवा में अब 14 जून तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, सुबह सात बजे से तीन बजे तक दी गयी ढील

गोवा में 14 जून की सुबह सात बजे तक कर्फ्यू को विस्तार दिया गया है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का कहना है कि हमारी सरकार ने राज्य स्तरीय कर्फ्यू को 14 जून, 2021 की सुबह सात बजे तक बढ़ाने का फैसला किया है. आवश्यक दुकानों के लिए निर्धारित समय को बढ़ा कर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जायेगा. साथ ही मकान-भवन की मरम्मत, मानसून की तैयारियों या बारिश से बचाव और स्थिर वस्तुओं से संबंधित दुकानों को खोलने की अनुमति होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola