Live Updates

Breaking News: कोरेंटाइन सेंटर को लेकर किया विवादित कमेंट, असम का विधायक गिरफ्तार

Author Utpal kant
Updated:
विज्ञापन

दुनिया भर के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर उभरे कोरोना वायरस को लेकर तो देश में कई एक्शन लिए गये, बावजूद इसके भारत में ये वायरस तेजी से पांव पसार रहा है. बीते चार दिनों में इसकी रफ्तार डराने वाली है. देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4400 से ऊपर जा चुकी है वहीं 114 लोगों की मौत हो चुकी है. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 354 नए मामले सामने आए हैं और 5 नई मौतें हुई हैं. लॉकडाउन का आज 14वां दिन है. अब इस बात को लेकर मंथन जारी है कि लॉकडाउन 14 अप्रैल को समाप्त होगा या फिर इसकी मियाद आगे बढ़ेगी. वहीं, दुनिया की बात करें तो अमेरिका में कोरोना ने अबतक 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. बीते 24 घंटे के भीतर ही अमेरिका में 1150 लोगों की मौत हुई है. आज पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- हम यह सुनिश्चित करें कि सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए न केवल अपनी जिंदगी बल्कि दूसरों की जिंदगी भी बचाएंगे. देश और दुनिया से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Utpal Kant

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola