Live Updates

Breaking News : कोरोना वायरस के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह में धूमधाम नहीं होगी : राष्ट्रपति

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : देश में अब कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24 लाख के पार चली गयी है. इधर भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में लगातार चौथे दिन कोई सुधार देखने को नहीं मिला. महाराष्ट्र में जिम फिर से खोलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है. राजस्थान में आज से मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है. अमेरिका के दो शक्तिशाली सीनेटरों के समूह ने सीनेट में एक प्रस्ताव रखकर भारत के प्रति चीनी आक्रामकता की आलोचना की है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह में धूमधाम नहीं होगी: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह में धूमधाम नहीं होगी, क्योंकि घातक वायरस ने सभी गतिविधियों को बाधित किया है.

अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी

गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उन्होंने खुद ट्‌वीट कर इस बात की जानकारी दी है और ईश्वर को धन्यवाद दिया है.

अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं प्रणब मुखर्जी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है लेकिन उसमें गिरावट नहीं आई है. उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की सेहत शुक्रवार सुबह भी वैसी ही बनी रही. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर जिलों के अंदर कोई भी समारोह नहीं होगा. केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप ही जिलाधीश महोदय और संबंधित अधिकारी ध्वजारोहण करेंगे. ध्वजारोहण पूर्व की भांति ही सभी जगहों पर होगा.

धारीवाल ने राज्य विधानसभा में विश्वास मत के लिए प्रस्ताव रखा

राजस्थान के कानून और संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने राज्य विधानसभा में विश्वास मत के लिए प्रस्ताव रखा.

राजनाथ सिंह ने ‘आत्मनिर्भरता सप्ताह’ में हिस्सा लिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ‘आत्मनिर्भरता सप्ताह’ में हिस्सा लिया. रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola