Breaking News: ‘अपना रुख स्पष्ट करें’, विपक्ष की बैठक के लिए निमंत्रण पर बोले AAP नेता राघव चड्ढा
Breaking News Live Update: मोदी सरनेम मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है. ED ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में कारोबारी दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया. महाराष्ट्र की जेलों में बंद विदेशी कैदियों को मिलेगी वीडियो कॉलिंग की सुविधा. CPI (एम) और CPI सांसदों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा करेगा. मुंबई में बीजेपी विधायकों और एमएलसी की आज होगी बैठक. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.
कांग्रेस को करना चाहए विरोध-आम आदमी पार्टी
बेंगलुरु में विपक्षी पार्टी की बैठक के लिए निमंत्रण मिलने पर AAP नेता संदीप पाठक ने कहा है कि पटना में विपक्षी पार्टी की बैठक में, कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि वह AAP और दिल्ली के लोगों के लिए समर्थन की घोषणा करेगी संसद सत्र शुरू होने से लगभग पंद्रह दिन बचे हैं. उन्होंने कहा कि आज 7 जुलाई है, 20 जुलाई को संसद सत्र शुरू हो रहा है. कांग्रेस पार्टी को अब घोषणा करनी चाहिए कि वह इस अध्यादेश का विरोध करती है. कांग्रेस पार्टी को दिल्ली की जनता के पक्ष में यह घोषणा करनी चाहिए और हमें पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी यह घोषणा करेगी.
अपना रुख स्पष्ट करे कांग्रेस- राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी को बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक के लिए निमंत्रण भेजा है. चड्ढा ने कहा है कि पटना में आयोजित विपक्ष की बैठक के दौरान सभी समान विचारधारा वाले दलों के सामने कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि वे दिल्ली अध्यादेश पर अपना रुख स्पष्ट करेंगे. चड्ढा ने कहा कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने से 15 दिन पहले हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही अपना रुख स्पष्ट कर देंगे. उन्होंने कहा कि आगे की सारी बातचीत उनकी औपचारिक घोषणा के बाद ही होगी.
उदय सावंत ने किया उद्धव गुट पर कटाक्ष
शिवसेना उद्धव गुट की एमएलसी नीलम गोरे के शिंदे गुट में शामिल होने पर शिवसेना शिंदे गुट के उदय सावंत ने कहा कि लोग पैसे के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में नहीं आ रहे हैं. महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि हमने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सही फैसला किया है. उन्होने कहा कि प्रदेश में विपक्ष तो होगा ही, हम पूरे विपक्ष को नहीं लेंगे.
बीजेपी की बड़ी साजिश- डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी मानहानि मामले को लेकर आये फैसले पर कहा है कि यह बीजेपी की एक बड़ी साजिश है. बीजेपी ने अपने पार्टी कैडर के साथ शिकायत दर्ज की है और उस पर फैसला आया है, ऐसा फैसला कभी नहीं आया. गांधी परिवार और राहुल गांधी को कोई नहीं रोक सकता.
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए