Breaking News: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को घेरा, मुठभेड़ जारी
Breaking News Today: कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल महाराष्ट्र से. कांग्रेस पार्टी के नेता और पंजाबी सिंगर सिधू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या. नेपाल के लापता विमान को मुस्टांग के कोवांग में देखा गया. ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को घेरा
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को घेर लिया है. इन आतंकवादियों में एक वो आतंकवादी भी है, जिसने कांस्टेबल रेयाज अहमद को मार डाला था. इस आतंकी का नाम आबिद शाह है. उसने 13 मई को रेयाज अहमद को गोली मारी थी. आईजीपी कश्मीर ने यह जानकारी दी है.
सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस: प्रेस को ब्रीफ करेंगे पंजाब के डीजीपी वीके भवरा
पंजाब में कांग्रेस नेता और सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज मर्डर कर दिया गया. सिद्धू की मौत ने राजनीतिक रूप ले लिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. पंजाब के पुलिस महानिदेशक वीके भवरा खुद इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं.
जुलाई-अगस्त में भारत को झेलना पड़ सकता है बिजली संकट
भारत में ताप बिजली संयंत्रों में मानसून से पहले कोयला भंडार की कमी होने से संकेत मिल रहा है कि जुलाई-अगस्त तक देश में एक और ऊर्जा संकट खड़ा हो सकता है. स्वतंत्र शोध संगठन सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की रिपोर्ट में यह बात कही गयी है.
कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल महाराष्ट्र से
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगी. पीयूष गोयल महाराष्ट्र से चुनाव लड़ेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट रविवार को जारी कर दी. भाजपा ने 8 राज्यों के अपने 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
साथी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में जेएनयू छात्र के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के एक छात्र के खिलाफ साथी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस ने रविवार को ट्वीट किया कि शनिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की तृतीय वर्ष की छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कहा कि आरोपी ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) का कार्यकर्ता भी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए