Breaking News : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने किया इस्लामाबाद मार्च का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Today: असम में बाढ़ का कहर, बाढ़ से 31 जिलों के 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित. पंजाब पुलिस ने लुधियाना बम ब्लास्ट हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दावोस में आज से वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की होगी शुरुआत. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने किया इस्लामाबाद मार्च का आह्वान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को अपने समर्थकों से 25 मई को इस्लामाबाद की ओर शांतिपूर्वक मार्च करने को कहा ताकि नेशनल असेंबली को भंग करने और देश में नए सिरे से चुनाव कराने के लिए दबाव बनाया जा सके.

INSACOG ने भारत में COVID19 के BY.4 और BA.5 वेरिएंट की पुष्टि की

भारतीय SARS-CoV-2 कंसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स (INSACOG) से जुड़े वैज्ञानिकों ने भारत में COVID19 के BY.4 और BA.5 वेरिएंट की पुष्टि की है. बता दें कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट BA.4 का पहला मामला हैदराबाद में मिला है.

क्वाड समिट में हिस्सा लेने जापान रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को जापान के लिए रवाना हो गए. वे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर 23-24 मई तक टोक्यो का दौरा करेंगे. यहां ये क्वाड शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे.

पंजाब के होशियारपुर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे की रेस्क्यू के बाद मौत

पंजाब के होशियारपुर में बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्चा आवारा कुत्तों से खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से बोरवेल में चला गया. बच्चे को 300 फीट गहरे बोरवेल से सेना ने निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया.

TMC में शामिल होने के बाद भाजपा के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने कही ये बड़ी बात

TMC में शामिल होने के बाद BJP के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल भाजपा सिर्फ एयर कंडीशनर घर में बैठकर फेसबुक से बंगाल में राजनीति नहीं कर सकती. इसीलिए बंगाल भाजपा का दिन-प्रतिदिन ग्राफ गिर रहा है. जमीन स्तर पर राजनीति करना पड़ता है.

कोलकाता: बैरकपुर के बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल में बैरकपुर के भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए है. इससे पहले टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह पहुंचे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola