Breaking News: चुनाव प्रचार में बच्चों के इस्तेमाल पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Today : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के प्रचार अभियान में नाबालिगों का इस्तेमाल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है.

विज्ञापन

चुनाव प्रचार में बच्चों के इस्तेमाल, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के प्रचार अभियान में नाबालिगों का इस्तेमाल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है. आयोग ने इस मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भी पत्र लिखा है और आप नेता द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. दोनों ही पत्रों में एनसीपीसीआर ने कहा कि उसे भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता से शिकायत मिली थी.

सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. टीवी पर कांग्रेस का पक्ष रखने वाली सुप्रिया को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है. कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में उनकी नियुक्त तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है.

नेपाल में भूस्खलन के बाद उत्तर प्रदेश के दो युवक लापता

नेपाल के कपिलवस्तु जिले में सोमवार को हुए भू-स्खलन के बाद श्रद्धालुओं के एक जत्थे के साथ दो भारतीय युवा भी लापता हो गये हैं. पुलिस ने बताया कि जिले के शिवराज नगर निगम-1 क्षेत्र में एक झरने को पैदल पार करने के दौरान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के निखिल कौशल (17) और सूरज सोनी (18) भू-स्खलन की चपेट में आकर बह गये. पुलिस ने बताया कि दोनों युवा अपने वाहन से बाहर निकले थे, उसी दौरान भू-स्खलन हुआ. उस वाहन में करीब 16 और भारतीय सवार थे. अधिकारी ने बताया कि अन्य भारतीय तीर्थयात्री पयुथन जिले के स्वर्गद्वारी हिंदू मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि वाहन में फंसे लोग सुरक्षित हैं.

असम में बाढ़ एवं भू-स्खलन से 15 लोगों की मौत- असम डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी

असम इन दिनों बाढ़ एवं भू-स्खलन से जूझ रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान ही बाढ़, भू-स्खलन से 15 लोगों की मौत हो गयी. असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सोमवार को यह जानकारी दी है.

कल प्रधानमंत्री से मिलेंगे तीनों सेना के प्रमुख, अग्निपथ योजना पर हो सकती है बात

अग्नपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच मंगलवार (21 जून 2022) को तीनों सेना के प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. सेना प्रमुखों के साथ पीएम मोदी अग्निपथ योजना पर चर्चा करेंगे.

पैगंबर मोहम्मद मामले में कोलकाता के पुलिस थाने में पेश नहीं हुईं नूपुर शर्मा

भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा यहां सोमवार को नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश नहीं हुईं. पैगंबर मोहम्मद पर शर्मा द्वारा दिये गये विवादास्पद बयान पर एक स्थानीय व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके आधार पर पुलिस थाने ने उन्हें पेश होने के लिए नोटिस भेजा था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने पुलिस को ई-मेल के जरिये सूचित किया कि वह सोमवार को थाने में पेश नहीं हो सकतीं. टीवी पर एक बहस के दौरान नूपुर शर्मा ने बयान दिया था, जिससे देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गये थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola