Breaking News: राजस्थान में दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live update : कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) जारी है. महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद राजेंद्र गवित पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप. दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बारिश,आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है ठंड. पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह किसान आंदोलन के समर्थन में इस बार नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए FICCI की 93वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करेंगे. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….

विज्ञापन

राजस्थान में दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत

राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दो वाहनों के बीच टक्कर हो गयी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

3 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी मामले में दो लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दो लोगों को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) को 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में उनकी संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है.

तेलंगाना में एक फैक्ट्री में लगी आग, 8 लोग घायल

तेलंगाना: हैदराबाद के बोलिराम के औद्योगिक विकास क्षेत्र में विंध्य ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण. आग में आठ लोग घायल हो गये. पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बचाव अभियान जारी है.

महाराष्ट्र के सिंधेवाही फॉरेस्ट रेंज में मृत मिला 6 साल का नर बाघ

महाराष्ट्र के रत्नापुर में सिंधेवाही फॉरेस्ट रेंज में नवारगांव के पास एक 5-6 साल का नर बाघ मृत पाया गया है. वन विभाग की टीम जांच में जुटी. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

आंदोलन को गलत दिशा में न जाने दें

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपील की है कि, वो आंदोलन को गलत दिशा में न जाने दें

मंत्री रेखा आर्य कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर्स की निगरानी में खुद को किया आइसोलेट.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola