Breaking News: मोहाली सिटी सेंटर के शोरूम की अंडर कंस्ट्रक्शन दीवार गिरी, एक मजदूरों की मौत, 4 घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रविवार शाम लगभग 5:30 बजे, पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के मेहसाणा में मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद शाम करीब 6:45 बजे मोधेश्वरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी, इसके बाद शाम 7:30 बजे सूर्य मंदिर में दर्शन किए जाएंगे.

विज्ञापन

मोहाली सिटी सेंटर के शोरूम की अंडर कंस्ट्रक्शन दीवार गिरी, एक मजदूरों की मौत, 4 घायल

पंजाब के मोहाली एयरपोर्ट रोड पर मोहाली सिटी सेंटर के तहत निर्माणाधीन शोरूम की दीवार गिर गई. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मलबे के नीचे 8 मजदूर दब गए, जिनमें से 4 को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं, एक मजदूर की मृत्यु हुई है.

गुरुग्राम में तेज बारिश के बीच तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-111 में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां तेज बारिश के बीच तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे इलाके के बरसाती नाले में नहाते समय डूब गए. बाद में तलाशी के बाद सभी बच्चों की ���ाश बरामद की गई हैं.

दिल्ली में लाहौरी गेट के फ्राश खाना इलाके में इमारत गिरी, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फरशखाना लाहौरी गेट के पास वाल्मीकि मंदिर के पास रविवार को एक इमारत गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची है. इस बारे में अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.

PM मोदी ने मोढेरा के सूर्य मंदिर में हेरिटेज लाइटिंग का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात में मोढेरा के सूर्य मंदिर में हेरिटेज लाइटिंग का उद्घाटन किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने मोढेरा के सूर्य मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया.

दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने इस्तीफा दिया, बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दिया. उन्हें एक कार्यक्रम में देखा गया था, जहां लोगों ने हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी. अपने इस्तीफे पर दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि जिस तरह बीजेपी मेरी पार्टी और मेरे नेता को बदनाम करने की कोशिश कर रही है इससे मैं आहत हूं. समाज के हक के लिए जिस मजबूती से लड़ाई लड़नी चाहिए उसमें एक मंत्री के तौर पर बंदिश होती है, मैं आज अपने आपको मुक्त महसूस कर रहा हूं.

PM मोदी ने मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने मोढेरा को चौबीसों घंटे सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला गांव भी घोषित किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola