Live Updates

Breaking News LIVE: जयपुर के 9 ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के प्रबल समर्थक थे जनरल रावत, यूएस ने जताया निधन पर शोक. डब्ल्यूएचओ ने कहा, कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण तेजी से फैल रहा संक्रमण

विज्ञापन

जयपुर के 9 ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए

जयपुर के सभी नौ ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गये हैं उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी है.

हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में मारे गये 13 में से मात्र चार की हुई है पहचान

हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में मारे गये 13 लोगों में से अबतक मात्र चार की ही पहचान हो पायी है. जिनमें सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका और दो अन्य लोग शामिल हैं.

कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की बैठक

कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के बीच वैक्सीन के बूस्टर डोज को लेकर कल सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की बैठक होने वाली है. सीरम इंस्टीट्‌यूट ने डीसीजीआई से बूस्टर डोज के लिए अनुमति मांगी है.

शरजील इमाम को दिल्ली कोर्ट ने दी जमानत

दिल्ली कोर्ट ने भड़काऊ भाषण मामले में शरजील इमाम को जमानत दे दी है. दिसंबर 2019 में इसके बाद हिंसा भड़क गयी थी.

टीएमसी नेता बिनय मिश्रा के भाई बिकास मिश्रा गिरफ्तार

टीएमसी नेता बिनय मिश्रा के भाई बिकास मिश्रा को आज गिरफ्तार किया गया. उन्हें कोयले की तस्करी के मामले में अस्पताल से गिरफ्तार किया गया.

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की स्थिति गंभीर, बेंगलुरू भेजा जायेगा

सीडीएस बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में बुरी तरह घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की स्थिति बहुत गंभीर है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और संभावना है कि उन्हें बेंगलुरू शिफ्ट किया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola