Live Updates

Breaking News Live: जम्मू और कश्मीर के रामबन में भूस्खलन, क्रेन ऑपरेटर की मौत, 6 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live: नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया. जबकि तदितुई रंगकौ जेलियांग और यानथुंगो पैटन ने नागालैंड के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे. यूपी के सीतापुर में निर्माणाधीन मकान की छत के गिर जाने से एक की मौत हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 साल की लड़की को दोस्त ने गोली मारी दी. इधर, बलूचिस्तान के टर्बट में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है. इस हमले में 5 सैनिकों की मौत हो गई है.

विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर के रामबन में भूस्खलन, क्रेन ऑपरेटर की मौत, 6 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू और कश्मीर के रामबन में भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जबकि 6 लोग घायल बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि भूस्खलन से एक क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गयी. जबकि एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गये. सभी लोग एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे. सभी घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया, भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है.

ढाका में एक इमारत में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, 70 घायल

बांग्लादेश के ढाका में एक इमारत में विस्फोट में कम से कम 7 लोगों की मौत, 70 से अधिक लोग घायल.

असम पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय असम दौरे पर हैं, जहां उनके पहुंचने पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. उनका जोरदार स्वागत किया गया.

होली और शब-ए-बारात को लेकर दिल्ली में बढ़ायी गयी सुरक्षा, पर्याप्त बलों की तैनाती

दिल्ली में होलिका दहन, होली और शब-ए-बारात के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बलों की तैनाती कर दी गयी है. दीपेंद्र पाठक, स्पेशल सीपी, लॉ एंड ऑर्डर ने बताया, कोई भी कानून का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा.

अधिकारी टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाने की तैयारी, कोलकाता पहुंची ईडी की टीम

ईडी के अधिकारी टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे. उन्हें ईडी ने राज्य पुलिस से हिरासत में लिया था. आज उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया.

एनआईए ने पीएफआई मामले में पांच हवाला कारोबारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने फुलवारीशरीफ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) मामले में केरल के कासरगोड और कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ से पांच हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola