Breaking News LIVE: यूके और कनाडा से मध्य प्रदेश लौटे दो व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव
Breaking News LIVE: पीएम मोदी का आज यूपी दौरा, गोरखपुर को देंगे 10 हजार करोड़ की सौगात. देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू का प्रकोप, 8,900 के, 15 लोगों की हुई मौत.
यूके और कनाडा से मध्य प्रदेश लौटे दो व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव
यूके और कनाडा से मध्य प्रदेश लौटे दो व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. इनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है.
कोरोना की वजह से जनगणना 2021 को सरकार ने टाला
कोरोना वायरस की वजह से सरकार ने जनगणना 2021 से संबंधित फील्ड एक्टिविटीज को टाल दिया गया है. सरकार ने 28 मार्च 2019 को इसकी अधिसूचना जारी की थी. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा को यह जानकारी दी.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 51 मामले
दिल्ली में ओमिक्रोन के खतरे के बीच कोरोना संक्रमण के 51 मामले सामने आये हैं और किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है.
किसान आंदोलन के समाप्त होने की हो सकती है घोषणा
किसान आंदोलन के समाप्त होने की घोषणा हो सकती है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से आ रही है. संभवत: आज किसान नेता इस संबंध में घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे.
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
विपक्ष के हंगामे के बाद आज दोपहर बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
इराक के दक्षिणी शहर बसरा में विस्फोट
इराक के दक्षिणी शहर बसरा में विस्फोट हुआ है. स्थानीय खबरों के मुताबिक कार बम धमाके में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए