Breaking News: हनुमान जयंती से पहले दिल्ली पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Breaking News: गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिरासत की मांग की थी, जिसे पटियाला हाउस कोर्ट ने मंजूर कर लिया. यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद के अंदर झड़प की खबर सामने आ रही है. वहीं, रूस ने फिनलैंड की नाटो सदस्यता के लिए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. तेलंगाना में संजय कुमार बंदी को हिरासत लेने के खिलाफ राज्यभर में बीजेपी विरोध करेगी. वहीं, गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है.
हनुमान जयंती में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, गुरुवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में राज्य पुलिस की सहायता के लिए पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात.
केसी वेणुगोपाल ने अपने मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल को लेकर शिकायत दर्ज कराई
एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल एमपी के कार्यालय द्वारा केरल के डीजीपी के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस नेताओं से छेड़छाड़ और संपर्क करके किया जा रहा है और उनसे पैसे की मांग की जा रही है. केसी वेणुगोपाल के कार्यालय का कहना है कि केरल पुलिस ने हमसे संपर्क किया है और हमें सूचित किया है कि एक जांच चल रही है.
मनीष सिसोदिया ने सीबीआई मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का किया रुख
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में सीबीआई मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. इस मामले में कल होनी है सुनवाई.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए