Live Updates

Breaking News: कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 324 नये माममले, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गये हैं. उनका COVID19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर हमला किया है. वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अपने प्राइवेट प्लेन से न्यूयॉर्क पहुंचे है. जबकि, दुबई की कोर्ट ने संजय शाह को डेनमार्क प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया है. इधर, भारत के हरियाणा में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं, पश्चिम बंगाल के हुगली के रिशरा में फिर पथराव की खबर सामने आ रही है. इसके मद्देनजर ट्रेनों का संचालन रोका गया है.

विज्ञापन

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 324 नये माममले, एक की मौत

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 324 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 284 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से राज्य में एक की मौत हो गयी है.

सिक्किम हादसे पर बोले सीएम तमांग, सभी घायलों का कराया जाएगा फ्री इलाज

सिक्किम हादसे पर सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा, सभी घायल चाहे किसी भी राज्य के हों, यहां मुफ्त में इलाज किया जाएगा. मृतकों के शव को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा. हमने हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है. हमें कल तक पता चल जाएगा कि कितने पर्यटक थे, कितने मर गए और कितने अस्पताल में भर्ती हुए. रात की वजह से यह पता लगाना कठिन होगा गया है. फंसे लोगों को बचाने की कोशिश लगातार जारी है.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 521 नये मामले, एक की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 521 नए COVID19 मामले सामने आये हैं, जबकि एक की मौत हो गयी है. राज्य में 216 लोग कोरोना से ठीक हुए.

IPL में अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत

क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे. जहां उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से है.

कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर राहुल गांधी अयोग्यता मामले पर चर्चा की मांग की

कांग्रेस सांसद एआर चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल गांधी को सांसद पद से अयोग्य ठहराए जाने पर संसद में बहस कराने की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा, संसद में एक बहस होनी चाहिए ताकि इस तथ्य का पता लगाया जा सके कि क्या हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी को असंगत सजा दी गई है, जो संज्ञानात्मक असंगति या कानून की समानता की बू आती है, जो सभी निर्वाचित सदस्यों को मिलती है.

NATO में शामिल हुआ फिनलैंड

फिनलैंड गठबंधन के 31वें सदस्य के रूप में NATO में शामिल हुआ.

विज्ञापन
विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola