Live Updates

Breaking News LIVE : कालीचरण महाराज को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पाक नागरिक समेत 6 आतंकवादी ढेर, पुलिस से राइफल छीनने वाला शख्स गिरफ्तार, सड़क हादसे में महिला पत्रकार की मौत चार अन्य घायल, और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत. देश-दुनिया की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

कालीचरण महाराज को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

कालीचरण महाराज को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. आज गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुलिस ने रायपुर कोर्ट में पेश किया था.

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण महाराज को रायपुर कोर्ट में पेश किया

महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण महाराज को रायपुर कोर्ट में पेश किया है.

2-18 साल के बच्चों पर भारत बायोटेक का वैक्सीन दूसरे और तीसरे ट्रॉयल में सुरक्षित

2-18 साल के बच्चों पर भारत बायोटेक का वैक्सीन दूसरे और तीसरे ट्रॉयल में सुरक्षित पाया गया है. यह जानकारी कंपनी की ओर से आज दी गयी.

कोविड 19 को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

कोविड 19 को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है. इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे भी मौजूद हैं.

प्रिकॉशन डोज के लिए सीनियर सिटिजन को एसएमएस भेजेगी सरकार

10 जनवरी से प्रिकॉशन डोज के लिए सीनियर सिटिजन को एसएमएस भेजेगी सरकार. यह जानकारी आज स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गयी.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का हल्द्वानी में स्वागत किया

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री थोड़ी देर में 17,500 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola