Breaking News Live: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली

Updated:
विज्ञापन

Breaking News live : आज सुबह करीब 6.59 बजे पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप से 106 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 70 किमी नीचे थी.

विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली

हरियाणा के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में फायरिंग की सूचना है. 4 लोगों को गोली लगी है. गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक में सभी को भर्ती कराया गया है. एसएचओ प्रमोद गौतम, पीजीआईएमएस पीएस ने बताया, एक कार सवार युवक ने दूसरी कार पर फायरिंग कर की.

कांग्रेस को एक और झटका, अशोक शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

कांग्रेस को एक और झटका लगा है. AICC के राष्ट्रीय समन्वयक, विचार विभाग, अशोक शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने पत्र में लिखा, मौजूदा स्थिति और अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण, अपन इस्तीफा दिया.

संत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू के खिलाफ पीड़ित का समर्थन करने पर मिली धमकी

मुरुगा मठ के संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ दायर पोक्सो केस का समर्थन करना और पीड़िता के सपोर्ट करने पर स्टेनली, परशु और मैसूर में ओडानाडी संस्थान के कर्मचारियों को धमकी भरा कॉल मिल रहे हैं. संस्थान ने मैसूर पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा की मांग की है.

तीस्ता सीतलवाड़ अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आईं

उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ जेल से बाहर आईं.

शाह बोले- पूरे देशभर से कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी धीरे-धीरे गायब हो रही

केरल के तिरुवनंतपुरम में बीजेपी एससी सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पूरे देशभर से कांग्रेस धीरे-धीरे गायब हो रही है और पूरे दुनिया से कम्युनिस्ट पार्टी गायब हो रही है और अगर केरल में राजनीतिक भविष्य है तो केवल भाजपा का राजनीतिक भविष्य है.

टीएमसी नेता राजू साहनी को कोर्ट ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल कोर्ट ने टीएमसी नेता और हलिसहर नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहनी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. राजू साहनी को सीबीआई ने चिटफंड मामले में गिरफ्तार किया है. उन्हें सीबीआई द्वारा आसनसोल अदालत में पेश किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola