Breaking News: मुंबई पुलिस ने अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ करने वाले कैब ड्राइवर को किया गिरफ्तार
Breaking News: रोथबरी डॉ एंड गोशेन रोड के क्षेत्र में एक छोटा विमान बिजली लाइनों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे काउंटी के कुछ हिस्सों में बिजली चली गई. मिली जानकारी के अनुसार मोंटगोमरी काउंटी पुलिस विभाग घटनास्थल पर मौजुद है. यह जानकारी संयुक्त राज्य अमेरिका के मोंटगोमरी काउंटी पुलिस विभाग ने दी है.
मुंबई पुलिस ने अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ करने वाले कैब ड्राइवर को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र : मुंबई पुलिस ने सोमवार कहा कि डीएन नगर पुलिस ने एक कैब ड्राइवर को मुंबई में 40 वर्षीय अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ए) और 509 के तहत मामला दर्ज किया है.
हैदराबाद में दो ड्रग पेडलर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तेलंगाना : हैदराबाद सिटी के ज्वाइंट सीपी गजराव भूपाल ने कहा कि स्पेशल जोनल क्राइम टीम सेंट्रल जोन और सैफाबाद पीएस टीम ने श्री कृष्णा लॉज, सैफाबाद, हैदराबाद में दो पेडलर्स को पकड़ा और उनके कब्जे से लगभग 3.5 किलो गांजा युक्त 115 पैकेट जब्त किए.
अभिनेता विक्रम गोखले के परिजन से मिलने पुणे पहुंचे देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अभिनेता विक्रम गोखले के बावधान पुणे स्थित आवास पर उनके परिवार से मिलने और श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की वैन पर हमला, चार-पांच आरोपी गिरफ्तार
टीवी रिपोर्ट के अनुसार, पॉलिग्राफ टेस्ट के बाद एफएसएल दफ्तर के बाहर आफताब अमीन पूनावाला पर हमला किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, आफताब फिलहाल सुरक्षित है.
NHRC ने नासिक में एक बाल आश्रय गृह में लड़कियों यौन शोषण पर लिया स्वत: संज्ञान
एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक में एक बाल आश्रय गृह में अधिक लड़कियों द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाने वाली रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है, जिसके निदेशक को पुलिस ने कुछ दिन पहले एक 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.
गुजरात के सूरत में अरविंद केजरीवाल के रोड शो पर पथराव
गुजरात के सूरत में आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल के रोड शो पर सोमवार को पत्थरबाजी की गई.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए