Live Updates

Breaking News LIVE: पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण लेने से किया इनकार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: विधानसभा चुनावों के बीच पीएम मोदी आज बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद. देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण का हो रहा कम्युनिटी स्प्रेड, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी, कहा- बढ़ सकते हैं मामले. गणतंत्र दिवस की तैयारी तेज. शिमला में जवानों ने ठंड और बर्फ के बीच किया परेड.

विज्ञापन

बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण लेने से किया इनकार

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण लेने से इनकार कर दिया है. आज ही उन्हें यह पुरस्कार दिये जाने की घोषणा हुई थी.

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को मिलेगा पद्म भूषण.

लता मंगेशसकर के स्वास्थ्य में सुधार

कोरोना वायरस से संक्रमित लता मंगेशसकर के स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है. लेकिन अभी वे आईसीयू में ही हैं. यह जानकारी ब्रिज कैंडी अस्पताल की ओर से दी गयी है.

जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस से पहले ग्रेनेड अटैक

गणतंत्र दिवस से एक दिन जम्मू-कश्मीर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट क्षेत्र में आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर एक ग्रेनेड फेंका. हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी शुरू कर दी गयी है.

नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल

नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल दिये जाने की घोषणा. उन्हें यह पुरस्कार गणतंत्र दिवस के दिन दिया जायेगा.

आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ता की तरह पीएम मोदी के सपना को साकार करने में जुटेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola