Breaking News: जयपुर में रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक, अजय माकन और खड़गे रहेंगे मौजूद
Breaking News : रोहिंग्या मुद्दे पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि रोहिंग्याओं की लंबे समय तक उपस्थिति ने अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, सुरक्षा और सामाजिक-राजनीतिक स्थिरता पर गंभीर प्रभाव डाला. प्रत्यावर्तन पर अनिश्चितता के कारण निराशा हुई.
जयपुर में रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक, अजय माकन और खड़गे रहेंगे मौजूद
कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर होगी. बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के एआईसीसी प्रभारी अजय माकन और एआईसीसी के एक वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. शनिवार को अजय माकन ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की.
मुंबई में 15 साल की लड़की का शव टेरेस पर लटका मिला, पुलिस कर रही जांच
मुंबई के लोअर परेल में एक इमारत की टेरेस पर 15 वर्षीय लड़की का शव लटका मिला. पुलिस ने बताया, हम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हम जांच कर रहे हैं कि यह आत्महत्या है या हत्या. हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
एस जयशंकर बोले- 75 साल बाद भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
न्यूयार्क में आयोजित भारत @ 75 इंडिया-यूएन पार्टनरशिप इन एक्शन कार्यक्रम को संबोधित करते विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, आजादी के 75 साल बाद भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. हमारा विकास डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी पीछे न रहे. उन्होंने आगे कहा, 18 वीं सदी में भारत विश्व की कुल अर्थव्यवस्था का लगभग एक चौथाई हिस्सा रखता था. 20 वीं सदी के मध्य तक गुलामी के चलते भारत दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक बन गए थे.
चंडीगढ़ एमएमएस केस में अरुणाचल प्रदेश से आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस केस में अरुणाचल प्रदेश से आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार. उसे रिमांड पर मोहाली लाया जा रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए