Breaking News : श्रीहरिकोटा से सबसे भारी रॉकेट का प्रक्षेपण करेगा इसरो

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Update: मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण बस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गयी है. इस दुर्घटना में 35 यात्री घायल भी हुए है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जय गया है. बता दें कि हादसा रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर हुआ. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया. पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में PMAY-G के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेश’ में भाग लेंगे. मध्य प्रदेश में इस योजना के तहत 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 29 लाख घरों का निर्माण किया जा चुका है.

विज्ञापन

श्रीहरिकोटा से सबसे भारी रॉकेट का प्रक्षेपण करेगा इसरो

आंध्र प्रदेश : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने सबसे भारी रॉकेट में 36 उपग्रहों को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 23 अक्टूबर को सुबह 12:07 बजे लॉन्च करेगा.

पीएम मोदी ने जत्थेदार अकाल तख्त साहिब के आध्यात्मिक हस्तियों को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि जत्थेदार अकाल तख्त साहिब प्रमुख आध्यात्मिक हस्तियों सहित सिख समुदाय के सम्मानित सदस्यों ने हेमकुंड साहिब रोपवे पर खुशी व्यक्त की है. मैं उनकी तरह के शब्दों के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं और संगत को विश्वास दिलाता हूं कि हम गुरु साहिबों के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे.

पंजाब के होशियारपुर में कांटेदार तार में फंसे तेंदुए को बचाया गया

पंजाब के होशियारपुर जिले के बस्सी उमर खान गांव में कांटेदार तार में फंसे एक तेंदुए को वन और वन्यजीव विभाग की टीम ने सुरक्षित बचा लिया है. संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह उन्हें तेंदुए के फंसे होने की सूचन मिली थी. तेंदुए को बचाने के लिए विभाग के चार दलों को गांव भेजा गया था. फिल्लौर वन क्षेत्र के अधिकारी जसवंत सिंह की मदद मांगी गई और वह तत्काल बेहोशी का इंजेक्शन वाली बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे. उन्होंने तेंदुए पर इंजेक्शन वाली दो गोलियां चलायीं. तेंदुए के बेहोश होने के बाद वन्यजीव अधिकारियों ने उसे कांटेदार तार से निकाला और उसे लोहे के पिंजरे में बंद कर दिया.

धनतेरस पर पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के 4.5 लाख लोगों को सौंपी नए आवास की चाबी

धनतेरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान पीएम आवास योजना के तहत 4.5 लाख लोगों को नए आवास की चाबी सौंपी. प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे.

चुनाव आयोग ने गुजरात के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी से मांगा स्पष्टीकरण

अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने में विफल रहने पर चुनाव आयोग ने गुजरात के मुख्य सचिव, डीजीपी से स्पष्टीकरण मांगा.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची में चार उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसके साथ ही कांग्रेस ने 67 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. इससे पहले, हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 17 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola