Breaking News LIVE: गृहमंत्री अमित शाह ने की साइबर क्राइम पर उच्चस्तरीय बैठक
Breaking News LIVE: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई देशों ने लगाए नए साल के जश्न पर प्रतिबंध. असम के सीएम ने कहा- प्रदेश में जारी रहेगा एएफएसपीए. दिल्ली की वायु की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में आज.
गृहमंत्री अमित शाह ने की साइबर क्राइम पर उच्चस्तरीय बैठक
गृहमंत्री अमित शाह ने आज साइबर क्राइम उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया, जिसमें साइबर क्राइम पर विस्तार से चर्चा हुई.
राहुल गांधी कल वायनाड जायेंगे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जायेंगे. वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, तीन की मौत
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिल के हल्दिया रिफाइनरी में आग लग गयी है जिसमें तीन लोगों की मौत की सूचना है.
राणा गुरमीत सोढ़ी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने आज यह जानकारी दी कि राणा गुरमीत सोढ़ी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है क्योंकि पार्टी उन्हें वहां से टिकट नहीं दे पा रही थी जहां से वह चाहते थे.
झारखंड विधानसभा ने मॉब लिंचिंग विधेयक, 2021 को पारित किया
झारखंड विधानसभा ने आज मॉब लिंचिंग विधेयक, 2021 को पारित कर दिया है. गौरतलब है कि झारखंड में मॉब लिंचिंग की कई घटनाएं भी हुई हैं.
चुनाव सुधार विधेयक राज्यसभा से भी हुआ पास
राज्यसभा ने मंगलवार को विपक्षी सदस्यों के विरोध और हंगामे के बीच चुनाव सुधार से जुड़े ‘निर्वाचन विधि (संशोधन) विधेयक, 2021’ को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी. लोकसभा ने सोमवार को ही इस विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए