Breaking News Live: गृह मंत्री अमित शाह ने रामोजी फिल्म सिटी का किया दौरा

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद अचानक आये बाढ़ ने भारी तबाही मचायी है. 21 लोगों को अबतक मौत हो चुकी है. कई लोग अब भी लापता हैं. देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो रही है. CBI ने 22.48 लाख रुपये के रिश्वत मामले में अंबाला कैंट के एमईएस के वरिष्ठ बैरक अधिकारी (लेफ्टिनेंट कर्नल) सूबेदार मेजर और दो लोगों (ठेकेदारों) को गिरफ्तार किया है. देश-प्रदेश और विदेश से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए आप जुड़े रहें हमारे साथ.

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने रामोजी फिल्��� सिटी का किया दौरा

तेलंगाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी का दौरा किया. वहां पहुंचकर संस्थापक रामोजी राव से मुलाकात की.

जम्मू और कश्मीर में एक घुसपैठिया गिरफ्तार, आत्मघाती मिशन पर होने की संभावना

जम्मू और कश्मीर में घुसपैठ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. सेना के एक अधिकारी ने बताया, घुसपैठिये की पहचान तबारक हुसैन के रूप में हुई है. वह संभवत: आत्मघाती मिशन पर था और यह दूसरी बार है जब उसे एलओसी पार करते पकड़ा गया है.

आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने आठ पर जारी किया लुक आउट सर्कुलर

सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में आरोपी के रूप में नामित आठ निजी व्यक्तियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया. FIR में कुल 9 निजी लोगों को नामजद किया गया है. परनोड रिकार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय को छोड़कर सभी निजी व्यक्तियों के खिलाफ एलओसी जारी की गई है.

कोरोना की चपेट में जापान के प्रधानमंत्री, टेस्ट में पाये गये पॉजिटिव

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कोरोना पॉजीटिव आये. उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं. प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कार्यालय के हवाले से AFP की रिपोर्ट.

CBI ने 22.48 लाख रुपये रिश्वत मामले में अंबाला कैंट के सूबेदार मेजर और दो लोग गिरफ्तार

CBI ने 22.48 लाख रुपये के रिश्वत मामले में अंबाला कैंट के एमईएस के वरिष्ठ बैरक अधिकारी (लेफ्टिनेंट कर्नल) सूबेदार मेजर और दो लोगों (ठेकेदारों) को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल के परिसर से 32.50 लाख रुपये (लगभग) और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं. बाकी के लोगों (ठेकेदारों) के कब्जे से 16 लाख रुपये (लगभग) की राशि भी बरामद की गई.

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया. उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा सौंपा. उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार में भाग लेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola