Live Updates

Breaking News: जिस गांव में आजाद हिंद फौज ने सबसे पहले फहराया तिरंगा, बनेगा हैंडलूम विलेज

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: कांग्रेस आज देश भर में ‘किसान विजय दिवस’ मनायेगी. देश की राजधानी दिल्ली में अब भी हवा गंभीर श्रेणी में नजर आ रही है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

जिस गांव में आजाद हिंद फौज ने सबसे पहले फहराया तिरंगा, बनेगा हैंडलूम विलेज

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बिष्णुपुर जिला के जिस मोईरांग गांव में सबसे पहले तिरंगा झंडा फहराया था, उस गांव को हैंडलूम एंड हैंडीग्राफ्ट विलेज बनाया जायेंगे. केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को इसकी घोषणा की.

मंत्रियों के इस्तीफे के बाद गवर्नर से मिले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार की रात राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. रविवार को कैबिनेट में फेरबदल से पहले राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है.

आंध्रप्रदेश में बाढ़ से 24 लोगों की मौत

आंध्रप्रदेश में बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. आंध्रप्रदेश सरकार के हवाले से एएनआई ने यह रिपोर्ट दी है.

साइबर क्राइम मामले में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नाइजीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है. वह व्हाट्सऐप्प हैक करके एक खास बैंक अकाउंट में लोगों से पैसे मंगवाता था. दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से उसे गिरफ्तार किया.

राजस्थान में सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

राजस्थान के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रविवार को बैठक होगी.

आंध्रप्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 20 पहुंची

आंध्रप्रदेश में बाढ़ से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 अन्य अब भी लापता हैं. आंध्र सरकार ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola