Breaking News Updates: जेफ जुकर ने सीएनएन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: फाइजर कंपनी ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की अनुमति मांगी है. इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूपी चुनाव में बीजेपी ने स्वाती सिंह का काटा टिकट. अपडेट खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

जेफ जुकर ने सीएनएन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

जेफ जुकर ने सहकर्मी के साथ संबंधों का खुलासा होने के बाद सीएनएन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है.

कर्नाटक में कोरोना के 20 हजार से अधिक मामले, 81 की मौत

कर्नाटक में आज कोरोना वायरस के संक्रमण के 20 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं, जबकि 81 लोगों की मौत हुई है.

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी कोरोना पाॅजिटिव

वेस्ट इंडीज के साथ खेले जाने वाले सीरीज से पहले टीम इंडिया के कई खिलाड़ी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं जिसके बाद सीरीज पर खतरा मंडरा रहा है. जानकारी के अनुसार शिखर धवन सहित कई खिलाड़ी पाॅजिटिव हैं.

दिल्ली में आज कोरोना के 3 हजार से अधिक मामले

दिल्ली में आज कोरोना के 3 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं. पाॅजिटिविटी रेट घटकर 4.73 प्रतिशत हो गयी है और आज 27 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक्टिव केस 14,870 हो गये हैं.

सीबीआई ने ईपीएफओ के कई अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किये

सीबीआई ने ईपीएफओ गुंटूर के कई अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किये है. इसमें आरोप लगाया गया था कि ईपीएफओ के आधिकारिक काम के लिए रिश्वत दिया गया था.

RBI का डिजिटल रुपये लीगल टेंडर के जरिये जारी होगा

RBI का डिजिटल रुपये लीगल टेंडर के जरिये जारी होगा. यह जानकारी वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने आज प्रेस काॅन्फ्रेंस में दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola