Breaking News Live: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान #FIFAWorldCup का फाइनल मैच का देखा
Breaking News Live: एंटी हिजाब प्रोटेस्ट का समर्थन करने पर ईरान में ऑस्कर विजेता फिल्म की एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. आज फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होना है. जिसमें फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच टक्कर होगी. राजनाथ सिंह ने आज स्वदेश निर्मित P15B युद्धपोत ‘मोरमुगाओ’ को नौसेना को समर्पित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉर्थ-ईस्ट दौरा.
इराक में हुआ विस्फोट, कई पुलिसकर्मियों की मौत, मेजर रैंक का एक अधिकारी भी शामिल
उत्तरी इराक के एक गांव में हुए विस्फोट में गश्त कर रहे इराकी संघीय पुलिस बल के कई कर्मियों की मौत हो गई. सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता याह्या रसूल के ट्वीट के अनुसार मरने वालों में मेजर रैंक का एक अधिकारी भी शामिल है. किरकुक प्रांत के रियाज जिले के अली अल-सुल्तान गांव में हुए इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी को हमले के बारे में जानकारी दे दी गई है. मामले की जांच जारी है.
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर सीएम एकनाथ शिंदे का बयान आया सामने
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस मामले के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे अनुरोध पर मध्यस्थता की और पहली बार इसे गंभीरता से लिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम सीमा पर रहने वालों के साथ मजबूती से खड़े हैं. इस पर कोई राजनीति न करे, यह हमारे गौरव की बात है.
आंध्र प्रदेश में नशीली दवाइयों के साथ 5 युवक गिरफ्तार, बेंगलुरु से खरीदा गया था MDMA
आंध्र प्रदेश में नशीली दवाइयों के साथ 5 युवक को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में मीडिया को अधिक जानकारी देते हुए विशाखापत्तनम डीसीपी जोन II आनंद रेड्डी ने बताया हमने शंकर प्रशांत, सैयद अजहर अली, विष्णु वर्धन, कर्ण और विनायक के रूप में पहचाने गए 5 युवकों को लगभग 4-5 लाख रुपये मूल्य की 70 ग्राम एमडीएमए दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है. उन्होंने इसे बेंगलुरु से खरीदा और यहां बेचने की कोशिश कर रहे थे.
तवांग में संपर्क साधने के लिए 13,000 फीट की ऊंचाई पर बनाया जा रहा सेला दर्रा सुरंग
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हर मौसम में संपर्क साधने के लिए सेला दर्रा सुरंग बनाया जा रहा है. जानकारी हो कि यह सुरंग 13,000 फीट की ऊंचाई पर बनाई जा रही है. इस परियोजना से जुड़े एक कर्मचारी नंद किशोर कहते हैं, “निर्माण बीआरओ द्वारा किया जा रहा है. इसके जुलाई, 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है.”
त्रिपुरा के 2 लाख से अधिक लोगों के लिए पीएम मोदी का ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी और प्रधान मंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के लिए ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम त्रिपुरा के अगरतला से शुरू किया. जानकारी हो कि 3400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इन घरों में 2 लाख से अधिक लाभार्थी शामिल होंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में 4350 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न प्रमुख पहलों का उद्घाटन, समर्पण और आधारशिला रखी.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए