Breaking News: छत्तीसगढ़ में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर घायल
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने हाल के महीनों में अपनी प्रवर्तन टीमों द्वारा जब्त की गईं 5,516 लीटर तस्करी वाली शराब की 10,000 से अधिक बोतलों को शनिवार को नष्ट कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
छत्तीसगढ़ में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ताररेम थाना क्षेत्र के तर्रेम-चिनागेलूर रोड पर पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर घायल हो गये. जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी जानकारी आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने दी.
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. भारी मात्रा में पुलिस ने नक्सलियों से हथियार बरामद किया है. बालोद एसपी सदानंद कुमार ने बताया, नारायणपुर इलाके में नक्सलियों के एक समूह के बारे में सूचना मिलने के बाद हमारी डीआरजी टीम को तुरंत भेजा गया. देवगांव के पास जंगल में आधे घंटे तक डीआरजी टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली. तलाशी लेने पर घायल नक्सलियों के खून के निशान मिले और उनका पता लगाया गया. खोज और घेराबंदी से कैंपिंग सामग्री और सक्रिय क्रूड ग्रेनेड लॉन्चर की बरामदगी हुई, जिसमें एक का इस्तेमाल किया गया था. हमारी टीम के सभी सदस्य सुरक्षित हैं.
दिल्ली में युवक की हत्या के बाद शादीपुर इलाके में RAF के जवान तैनात
दिल्ली में 12-13 अक्टूबर की रात दो गुटों में हुई भिड़ंत के बाद युवक की हत्या कर दी गयी थी. जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. इधर शादीपुर इलाके में आरएएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है.
राज ठाकरे ने फडणवीस को पत्र लिखी चिट्ठी, अंधेरी पूर्व में उम्मीदवार न उतारने का किया अनुरोध
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अंधेरी पूर्व उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का अनुरोध किया.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह दिल्ली में करेंगे मतदान
केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण मधुसूदन मिस्त्री ने बताया, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह दिल्ली में अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे. पार्टी सांसद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ी’ यात्रा पर हैं. वह जहां हैं वहां मतदान केंद्र स्थापित कर दिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए