Live Updates

Breaking News: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से 10 लाख रुपये के नकली नोट और 7 लाख रुपये का सोना जब्त

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: बंगाल में हुए ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या 9 हो गयी है. दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से कस्टम वालों ने 10 लाख रुपये के नकली नोट और 7 लाख रुपये का सोना जब्त किया. राजस्थान में जिस लड़की के बलात्कार का मामला गर्म था, पुलिस ने कहा कि उससे दुष्कर्म हुआ ही नहीं.

विज्ञापन

IGI एयरपोर्ट से 10 लाख रुपये के नकली नोट और 7 लाख का सोना जब्त

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 10 लाख रुपये के नकली नोट और 7 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त किया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. IGI एयरपोर्ट के कस्टम विभाग के एडीशनल कमिश्नर शौकत अली नूरवी ने बताया कि 12 जनवरी को यह कार्रवाई की गयी थी.

अलवर की लड़की से नहीं हुआ था बलात्कार, एसपी तेजस्विनी गौतम का बयान

राजस्थान के अलवर की जिस लड़की के बलात्कार के मामले ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था, पुलिस ने उस पूरे मामले को झूठा करार दिया है. अलवर की एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा है कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ ही नहीं. तकनीकी सबूतों और उपलब्ध वीडियो फुटेड के आधार पर उन्होंने यह दावा किया है.

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने सभी 70 उम्मीदवारों की कल यानी शनिवार (15 जनवरी) को घोषणा करेगी. हरीश रावत ने यह जानकारी दी है.

दो दिन के गोवा दौरे पर जायेंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दो दिन की गोवा यात्रा पर जायेंगे. 15 और 16 जनवरी को आम आदमी पार्टी के संयोजक का घर-घर जाकर प्रचार करने की योजना है.

महाराष्ट्र में 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

महाराष्ट्र में पुलिस ने 2 लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है. उसका नाम करन दास उर्फ दुललसा नरोटे है. गट्टा दलम के सदस्य करन को गढ़चिरौली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कई अपराध में लिप्त इस शख्स ने कई हत्या भी की है. गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने यह जानकारी दी है.

विधानसभा चुनावों से पहले 1400 ऑब्जरवर्स को चुनाव आयोग ने दिये ये निर्देश

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने देश भर के 1400 आईएएस, आईपीएस, आईआरएस और अन्य अकाउंट्स सर्विसेज के अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. इन्हें जेनरल ऑब्जर्वर, पुलिस ऑब्जर्वर और एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने इन सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि वे निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त माहौल में चुनाव कराना सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola